Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेएलएन स्टेडियम में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट, 6 घंटे डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; एडवाइजरी जारी

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट है। शाम 4 से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 35 हजार दर्शक आने की उ ...और पढ़ें

    आयोजन स्थल पर करीब 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद। फोटो: आर्काइव

    आयोजन स्थल पर करीब 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद। फोटो: आर्काइव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर डाॅ. सतिंदर सरताज का लाइव म्यूजिक काॅन्सर्ट 'हेरिटेज इंडिया टूर डाॅ. सतिंदर सरताज लाइव' शनिवार 14 फरवरी को राजधानी में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम शाम चार बजे से रात 10 बजे तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना है।

    कलाकार की लोकप्रियता को देखते हुए आयोजन स्थल पर करीब 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ और ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी कर व्यापक ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है।

    यातायात पुलिस के मुताबिक, स्टेडियम में आम दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 8, 13, 14 और 21 से होगी। वीआईपी मेहमानों के लिए गेट नंबर 5 निर्धारित किया गया है, जबकि कलाकार, आयोजक और टीम मेंबर्स गेट नंबर 10 से प्रवेश करेंगे। गेट नंबर 1 और 10 को इमरजेंसी व कंटीजेंसी के लिए सुरक्षित रखा गया है।

    पार्किंग व्यवस्था के तहत वीआईपी और आयोजकों की गाड़ियां गेट नंबर 1 के अंदर वेस्ट ब्लाक ओपन स्पेस में खड़ी होंगी। आम दर्शकों के लिए सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, सीजीओ काम्प्लेक्स और स्कोप काम्प्लेक्स में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    इन मार्गों को किया गया डायवर्ट

    इवेंट के दिन शाम 4 से रात 10 बजे के बीच कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। बी.पी. मार्ग से आने वाले वाहनों को जेएलएन रेड लाइट से मेहरचंद मार्केट की ओर मोड़ा जाएगा। चौथी और पांचवीं एवेन्यू से आने वाले ट्रैफिक को जेएलएन सर्विस रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    खबरें और भी

    लोधी रोड से प्रगति विहार रेड लाइट के आगे यातायात रोका जाएगा और यू-टर्न लेने को कहा जाएगा। लाला लाजपत राय मार्ग टी-पाइंट से स्कोप काॅम्प्लेक्स की ओर मुड़ने पर भी रोक रहेगी। वहीं शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से बी.पी. मार्ग तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

    इन वाहनों पर नहीं रहेगी रोक

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को बिना रोक-टोक आवागमन की अनुमति होगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अस्पताल जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

    भीड़ से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर दिल्ली मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की मेट्रो सेवा का उपयोग करने की अपील की गई है। वायलेट लाइन का जेएलएन मेट्रो स्टेशन स्टेडियम के सबसे नजदीक है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने और इंटरनेट मीडिया अपडेट पर नजर रखने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारतों के निर्माण नियमों की हुई समीक्षा, शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा