दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में मलबे से 10 लोग सुरक्षित निकले, 6 की मौत; मकान मालिक पर FIR दर्ज
दिल्ली के सत्य निकेतन में एक तीन मंजिला पुरानी इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई और 10 ...और पढ़ें
-1788722769347_m.webp)
HighLights
सत्य निकेतन में तीन मंजिला पुरानी इमारत ढही।
हादसे में 5 लोगों की मौत, 10 को बचाया गया।
मकान मालिक हरिराम समेत अन्य पर FIR दर्ज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तीन मंजिला पुरानी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने के मामले में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
बिल्डिंग हादसे के बाद थाना साउथ कैंपस में आरोपी मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 105/290/125(a) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह इमारत एक पीजी (PG) के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी। आरोप है कि भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर नवीनीकरण (रिनोवेशन) का काम चल रहा था, जिसकी वजह से यह इमारत ढह गई। आरोपी व्यक्तियों की तलाश और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, "मौके का जायजा लेने और शुरुआती समीक्षा के आधार पर, मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच और इमारत मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस गंभीर हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के सख्त से सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के तुरंत बाद एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने हादसे के मलबे से सुरक्षित निकाले गए घायलों के स्वास्थ्य का जायजा लिया और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य टीम को सभी घायलों को त्वरित, मुफ्त और सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी मरीज के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।
