पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची महिला की हत्या, शालीमार बाग में मारी गोली
दिल्ली के शालीमार बाग में आज सुबह एक महिला, रचना यादव, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन साल पहले उनके पति की भी हत्या हुई थी, जिसकी वह मुख्य गवाह थीं ...और पढ़ें

HighLights
शालीमार बाग में रचना यादव की गोली मारकर हत्या
पति के मर्डर केस की मुख्य गवाह थीं रचना
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शालीमार बाग थाना क्षेत्र आज सुबह करीब 11 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है।जिनके पति की भी करीब तीन वर्ष पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अपने पति के केस को मजबूती से लड़ते हुए महिला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी। कुछ बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। जिन पर हत्या का शक जताया जा रहा है।
मृतका अपने पति के केस में मुख्य गवाह थी। शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी स्कूल में पढ़ाई करती है।