Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, कहा- 'इस मिट्टी के लिए कुछ करना मेरे लिए गर्व की बात'

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 09:13 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को आगामी दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह आयोजन 13 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शिखर धवन को आगामी दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह आयोजन 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जिसमें राजधानी के हजारों युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    शिक्षा मंत्री आशीष सूद और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिखर धवन से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। आशीष सूद कहा कि खेलों के प्रति दिल्ली सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर शिखर धवन ने स्वयं आगे आकर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने कहा धवन जैसे प्रेरणादायी खिलाड़ी का जुड़ना दिल्ली के युवाओं के लिए आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का स्रोत बनेगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शिखर धवन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से दिल्ली के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार खेलों को करियर के रूप में अपनाने वाले युवाओं को हर संभव मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि रही है और इस मिट्टी के लिए कुछ करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खेल महाकुंभ के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें आगे ले जाने में पूरा सहयोग करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NCR में अब उड़ेंगी टैक्सियां, छतों से भरेंगे उड़ान! गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा में Air Taxi कॉरिडोर का प्लान