Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के सोनिया विहार में झगड़े के दौरान पत्नी ने मारा था थप्पड़, बदले में पति ने की थी हत्या

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    सोनिया विहार में एक घरेलू विवाद के बाद पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पूनम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी द्वारा थप्पड़ मारे जाने से गुस्साए पति र ...और पढ़ें

    पूनम ।सौ-स्वजन

    पूनम ।सौ-स्वजन

    HighLights

    1. सोनिया विहार में घरेलू विवाद में पति ने की हत्या।

    2. शराब के नशे में पत्नी को थप्पड़ मारने पर हुआ झगड़ा।

    3. पुलिस ने आरोपी पति रूपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में एक महिला ने घरेलू विवाद में पति को थप्पड़ जड़ दिया। बदला लेने के लिए पति ने शराब के नशे में पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूनम के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मृतक पूनम के शव को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को स्वजन को सौंप दिया। सोनिया विहार थाना ने हत्या का केस दर्ज कर बुधवार रात को पुलिस ने महिला के पति रूपक को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    शराब के नशे में आरोपित ने दिया वारदात को अंजाम

    पूनम अपने परिवार के साथ सोनिया विहार स्थित टोल टैक्स के पास रहती थी। उनका पति रूपक पेशे से चालक है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बुधवार को घर में था। शराब को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। गुस्से में उसने पत्नी को बहुत पीटा। उसका सिर जोर से फर्श पर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- 'आपके पति ने भेजा है...', घर में घुसे बदमाशों ने गुड्डी को बांधकर पीटा; 45 लाख की लूट मामले में 5 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 70 लाख की दिनदहाड़े डकैती का भंडाफोड़, कंपनी के कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    खबरें और भी