Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: सुनसान घरों में सेंधमारी करने वाले दो सगे भाई दबोचे, चोरी की बाइक भी बरामद

    Updated: Fri, 22 May 2026 11:56 AM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली की सीआर पार्क पुलिस ने सुनसान घरों में सेंधमारी करने वाले दो सगे भाई दीपक और टिंकू को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जागरण

    दिल्ली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जागरण

    HighLights

    1. सीआर पार्क पुलिस ने दो चोर भाई पकड़े।

    2. सुनसान और बंद घरों को निशाना बनाते थे।

    3. चोरी का सामान और बाइक बरामद हुई।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सीआर पार्क थाने की टीम ने शातिर चोर भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान समेत घटनाओं में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की।

    आरोपी आया नगर निवासी दीपक उर्फ सेठी व टिंकू उर्फ भोला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने सेंधमारी के कई मामले सुलझाने का दावा किया। आरोपी ऐसे सुनसान और बंद घरों को निशाना बनाते थे, जो लंबे समय से बंद पड़े थे या जिनके मालिक बाहर गए होते थे।

    कई मामलों में शामिल दो सगे भाइयों को पकड़ा

    दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, सीआर पार्क पिकेट स्टाफ ने अलकनंदा मार्केट के पास नियमित वाहन चेकिंग के दौरान चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में शामिल दो सगे भाइयों को पकड़ा। जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह वसंत कुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र से चुराई हुई निकली। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और आया नगर इलाके के रहने वाले हैं।

    आरोपी टिंकू ने बताया कि बुरी संगत के कारण दोनों भाइयों को नशे की लत लग गई। अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी और सेंधमारी करना शुरू कर दिया था। वे अपराध करने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे और चोरी की गई चीजों को बाजार में बेचने से पहले अपने घर पर छिपाकर रखते थे।

    आरोपियों ने आया नगर और आस-पास के इलाकों में कई घरों में सेंधमारी करने की बात भी कबूल की, जिनमें नकदी, गहने, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान की चोरी शामिल थी।

    आरोपी ऐसे सुनसान और बंद घरों को निशाना बनाते थे जो लंबे समय से बंद पड़े थे या जिनके मालिक बाहर गए हुए थे। बाइक का इस्तेमाल करके, वे इलाके की रेकी करते थे और ऐसे घरों की पहचान करते थे, जहां सेंधमारी करना आसान हो।

    खबरें और भी

    घरों के पिछले हिस्सों से अंदर घुसते थे

    बताया कि वे आमतौर पर रात के समय अपराध करते थे और ताले तोड़ने या लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने से बचने के लिए छतों, बालकनियों या घरों के पिछले हिस्सों से अंदर घुसते थे। चोरी करने के बाद चोरी का सामान उनके घर पर छिपा दिया जाता था और बाद में अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए जल्दी पैसे कमाने के मकसद से उसे स्थानीय बाजारों में बेच दिया जाता था।

    आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 11 मोबाइल फोन, सात महंगी कलाई घड़ियां, दो सोने की चेन, सात चांदी के सिक्के, लगभग 750 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण, 99 हजार नकद, चांदी की मूर्ति और एक चाकू बरामद की।

    यह भी पढ़ें- गोविंदपुरी डबल मर्डर: जेठानी की सूनी गोद देख देवरानी ने सौंपा था 11 दिन का बेटा, अब खून में सनी लाश मिली

    इसके साथ ही पुलिस ने फतेहपुर बेरी में हुए सेंधमारी के तीन मामले, वसंत कुंज साउथ में बाइक चोरी का एक और सीआर पार्क थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट का एक मामला सुलझाने का दावा किया है।