Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान का इंजन फेल, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; 150 लोग थे सवार

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 10:39 AM (IST)

    स्पाइसजेट की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट SG-121 को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन न ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।

    विमान के इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली में लैंड कराया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे।

    स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-121 ने मंगलवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या महसूस की गई। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया।

    एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को एहतियाती तौर पर वापस लाया गया था। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड एंबुलेंस हादसा: कौन थे विमान में सवार सभी सात लोग? शव अस्पताल पहुंचते ही मची चीख-पुकार

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रहे विमान में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग