सुल्तानपुरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने सुल्तानपुरी में एक अवैध जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

बाहरी दिल्ली में जुए के अड्डे से पांच महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
सुल्तानपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा।
पांच महिलाओं समेत छह लोग गिरफ्तार, नकदी बरामद।
दिल्ली पुलिस पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने सुल्तानपुरी इलाके में अवैध जुए के अड्डे पर छापा मारकर पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 64 हजार 950 रुपये समेत जुए का अन्य सामान बरामद किया है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को स्पेशल स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि डी-7 पार्क के पास कुछ महिलाएं जुआ खेल रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
टीम ने सभी छह आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने सभी छह आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 64,950 नकद और जुए का सामान बरामद हुआ। सभी आरोपितों के खिलाफ दिल्ली पुलिस पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा के तहत सुल्तानपुरी पुलिस ने दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपितों में साजन (26) निवासी सुल्तानपुरी व पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बरामद नकदी और जुए के सामान को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।