भाजपा का दामन थामते ही और तीखे हुए स्वाती मालिवाल के तेवर, बोलीं- 'हम नहीं केजरीवाल हैं गद्दार'
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर महिला विरोधी होने, भ्रष्टाचार और गुंडागर ...और पढ़ें
-1777106703679_m.webp)
स्वाति मालीवाल हुईं भाजपा में शामिल। एएनआई
HighLights
स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुईं।
केजरीवाल पर महिला विरोधी, भ्रष्ट और गुंडा होने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताकर भाजपा में आईं।
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 24 अप्रैल 2026 का दिन आम आदमी पार्टी के लिए किसी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव व अन्य 6 सांसदों द्वारा आप छोड़ भाजपा में जाने के एलान से पार्टी पूरी तरह हिल गई है।
इन सात सांसदों में स्वाति मालीवाल भी हैं। आज उन्होंने पत्रकारों से बात कर यह बता दिया कि वह आप छोड़ चुकी हैं और भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने बताया वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं।
पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल ने कहा, 'मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पिटवाया।'
झूठ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं केजरीवाल
स्वाति ने आगे बताया, 'जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे डराया, धमकाया गया... इसके चलते 2 साल में मुझे एक बार भी पार्टी के समय से संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं, वे देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं।'
स्वाति ने आगे कहा, वे पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं और पंजाब को इन्होंने अपना निजी ATM बना दिया है। रेत खनन, नशीली दवाओं का उपयोग पंजाब में चरम पर है, सब कुछ इनकी शह के नीचे हो रहा है।'
राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, 'मैं मानती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ देश में बल्कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करना हो, या महिला आरक्षण बिल संसद में लाना हो। मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हो रही, मैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रही हूं क्योंकि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती हूं।'
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर चौतरफा संकट: राघव समेत बागी सांसदों का BJP में विलय, कोर्ट से झटका और ‘दूसरा शीशमहल’ विवाद
यह भी पढ़ें- क्या जा सकती है राघव, संदीप और मित्तल की राज्यसभा सदस्यता? AAP ने कर ली बड़ा झटका देने की तैयारी
यह भी पढ़ें- 'अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत केंद्रित राजनीति से टूटी पार्टी', राघव चड्ढा के BJP में जाने पर बोले पूर्व AAP नेता