Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरुण हत्याकांड: हस्तसाल जेजे कॉलोनी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा, आक्रोश सभा के बाद भी चौकसी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

    उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे कॉलोनी में तरुण हत्याकांड के बाद पुलिस की सतर्कता जारी है। रविवार की आक्रोश सभा के बाद संभावित तनाव को देखते हुए इलाके में क ...और पढ़ें

    हस्तसाल जेजे कालोनी में हुए तरुण हत्याकांड के बाद पुलिस की सतर्कता अब भी बरकरार।

    हस्तसाल जेजे कालोनी में हुए तरुण हत्याकांड के बाद पुलिस की सतर्कता अब भी बरकरार।

    HighLights

    1. तरुण हत्याकांड के बाद हस्तसाल जेजे कॉलोनी में सुरक्षा कड़ी।

    2. आक्रोश सभा के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, बैरिकेडिंग जारी।

    3. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, इलाके में शांति बनाए रखने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर इलाके के हस्तसाल जेजे कालोनी में हुए तरुण हत्याकांड के बाद पुलिस की सतर्कता अब भी बरकरार है। घटना स्थल और आसपास के इलाके में सोमवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। रविवार को आयोजित आक्रोश सभा के बाद किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र पर विशेष निगरानी बनाए रखी है।

    घटना स्थल के आसपास के प्रमुख रास्तों और गलियों में अब भी बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को आयोजित आक्रोश सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। सभा समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और रास्ता खाली कराया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के कारण इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है और लोग धीरे-धीरे अपने रोजमर्रा के कामकाज में लौट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से यूपी-हरियाणी और राजस्थान के शहरों की यात्रा होगी आसान, 17 रूट पर 50 AC बसें चलाएगा डीटीसी