Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, विनय सक्सेना को लद्दाख भेजा गया

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 11:29 PM (IST)

    विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे, जिन्हें अब लद्दाख का ...और पढ़ें

    तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है।

    तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे। विनय सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। बता दें, गुरुवार को कई राज्यों के गवर्नर और लेफ्टिनेंट गर्वनर में उलटफेर हुआ है।

    विनय कुमार सक्सेना ने 26 मई 2022 को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष थे। अरविंद केजरीवाल के शासनकाल में उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा था।

    भाजपा ने बनाया था लोकसभा उम्मीदवार

    तरनजीत सिंह संधू ने फरवरी 2020 में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था और जनवरी 2024 तक वह इस पद पर रहे थे। रिटायरमेंट के बाद वह 2024 में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाए गए थे।

    इन राज्यों में हुई नई नियुक्तियां:

    • हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया।
    • तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया।
    • नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया।
    • लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया।
    • तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
    • केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे।
    • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञ बनाएंगे मास्टर प्लान, डीडीए जमीन पर उतारेगी टीम; बिगड़ती हवा में करेंगे सुधार

    खबरें और भी