Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में फेफड़ों के कैंसर के लिए नई टेसेंट्रिक एससी इम्यूनोथेरेपी लॉन्च, बचेगा अस्पताल का खर्चा

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:38 AM (IST)

    भारत में फेफड़ों के कैंसर के इलाज के लिए 'टेसेंट्रिक एससी' नामक नई सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी तकनीक लॉन्च की गई है। यह तकनीक दवा को लगभग सात मिनट में ...और पढ़ें

    ‘टेसेंट्रिक एससी’ भारत में फेफड़ों के कैंसर उपचार की नई तकनीक लॉन्च।

    ‘टेसेंट्रिक एससी’ भारत में फेफड़ों के कैंसर उपचार की नई तकनीक लॉन्च।

    HighLights

    1. भारत में फेफड़ों के कैंसर की नई तकनीक लॉन्च।

    2. टेसेंट्रिक एससी से दवा सात मिनट में दी जाएगी।

    3. यह तकनीक अस्पताल के खर्चों में कमी लाएगी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत में फेफड़ों के कैंसर उपचार के लिए नई सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी तकनीक ‘टेसेंट्रिक एससी’ बुधवार को कैंसर विशेषज्ञ और कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लांच की गई।

    विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक दवा को लगभग सात मिनट में देने की सुविधा देती है, जबकि पारंपरिक ‘आइवी इन्फ्यूजन’ में अधिक समय लगता था। हालांकि यह तकनीक पुरानी (ढाई लाख प्रति डोज) से महंगी (करीब साढ़े तीन लाख प्रति डोज) है पर, पुरानी में अस्पताल का बड़ा खर्च होता था जो इसमें नई व्यवस्था में नहीं होता।

    अब बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में इसके इस्तेमाल की तैयारी शुरू हो गई है। यह तकनीक स्विट्जरलैंड आधारित दवा कंपनी रोश की भारतीय इकाई ‘रोश इंडिया’ लेकर आई है।

    यह भी पढ़ें- NIA कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक की याचिकाओं पर मांगा जवाब, परिवार से ई-मुलाकात और इलाज की थी मांग