कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता के घर चोरी, नकद और सोने-हीरे के गहने उड़ा ले गए चोर
कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता अमर नाथ लांबा के टैगोर गार्डन स्थित घर में चोरी हो गई। चोर 1.75 ...और पढ़ें

अलका लांबा के पिता के घर लाखों की चोरी नकद और गहने उड़ा ले गए बदमाश।
HighLights
कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता के घर चोरी।
चोरों ने 1.75 लाख नकद और सोने-हीरे के गहने चुराए।
सीसीटीवी में तीन नकाबपोश बदमाश कैद, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता पश्चिमी दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में रविवार सुबह एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। यह घर कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा के पिता अमर नाथ लांबा का है। घटना के समय मकान बंद था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर मकान का बाहर लगा लोहे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
बदमाशों ने घर में घुसकर 1.75 लाख रुपये नकद के अलावा सोने की चेन, सोने की बाली और हीरे की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता चलने के बाद अलका लांबा की बहन कंचन छाबड़ा ने पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोरों को घर में घुसते देखा गया
सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई, जिसमें सुबह करीब 6:22 बजे तीन नकाबपोश घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों संदिग्धों ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। दोपहर तक इस वारदात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है।
क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए
उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:23 बजे पीसीआर कॉल के जरिए टैगोर गार्डन स्थित मकान नंबर सी-39 में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन थाने से एसआई प्रकाश कश्यप मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
डीसीपी के अनुसार, शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर राजौरी गार्डन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास की रिकार्डिंग खंगालकर आरोपितों के आने-जाने के रास्ते का सुराग लगा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG की दरों में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी, कांग्रेस ने जताया विरोध
