बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर हमला, कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो हो रहा वायरल
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर रोड रेज के दौरान हमला हुआ। ...और पढ़ें
HighLights
अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर रोड रेज हमला हुआ।
मोटरसाइकिल से छूने के बाद विवाद बढ़ा, कार पर हमला।
पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला के तिलक नगर इलाके में रोड रेज की एक घटना सामने आई है। चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की कार से एक मोटरसाइकिल में छू जाने के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने कार पर हमला कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 10 वर्षीय अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से बाल संत भी कहते हैं। इंस्टाग्राम और अन्य मंचों पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
कार के अंदर मौजूद थे अभिनव अरोड़ा
यह घटना 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे तिलक नगर मुख्य बाजार स्थित माल रोड पर सिंगला रेस्टोरेंट के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, अभिनव अरोड़ा के पिता अपनी कार में सवार थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क पर एक मोटरसाइकिल से टच हो गई। घटना के समय अभिनव अरोड़ा स्वयं कार के अंदर मौजूद थे। वायरल वीडियो में उनकी आवाज भी सुनी जा सकती है
मोटरसाइकिल के पास मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने रैश ड्राइविंग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपितों ने अपने हाथ में पहने कड़े से कार के बोनट और खिड़कियों पर प्रहार किया। गनीमत रही कि इस झड़प में किसी भी व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई।
खबरें और भी
पीसीआर कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने उपद्रव कर रहे तीन मुख्य आरोपितों को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद भी मिस्ट्री बैग की गुत्थी बरकरार, दिल्ली के मोती नगर में मिला सड़ा शव बना पहेली