कृपया ध्यान दें! गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट
गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलखंड पर सबवे निर्माण के कारण सितंबर में ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। कई ट्रेनों के मार्ग बदले ...और पढ़ें
-1786787478488_m.webp)
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें प्रभावित। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलखंड पर सबवे निर्माण कार्य।
सितंबर माह में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
कई ट्रेनों के मार्ग बदले, कुछ देर तक रुकेंगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर खंड पर एल-क्रॉसिंग संख्या 50 के स्थान पर सीमित ऊंचाई के सबसवे के निर्माण किया जा रहा है।
इसके लिए अगले माह पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया जाना है। इस कारण ट्रेनों की आवाजाही बाधित होगी। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने के साथ ही कई ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उनकी तिथि घोषित कर दी गई है।
हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14304) आठ और 29 सितंबर को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा-पुरानी दिल्ली होकर चलेगी। नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, दोराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, साहिबाबाद इन 13 स्टेशन पर नहीं जाएगी।
क्या हुआ बदलाव?
कालका-पुरानी दिल्ली (14332 ) आठ और 29 सितंबर को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा-पुरानी दिल्ली होकर चलेगी। नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, सकोती टांडा, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, परतापुर, मोदीनगर, मुरादनगर, गुलधर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, साहिबाबाद इन 16 स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
अधिक देर तक रुककर चलने वाली ट्रेनें
पुरानी दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (14521) आठ सितंबर और 29 सितंबर को गुलधर-मेरठ सिटी के बीच 50 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को दिल्ली से कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई के टाइम में किया गया बदलाव; देखें लिस्ट
छह सितंबर और 27 सितंबर को पुरी से चलने वाली पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18477) गुलधर-मेरठ सिटी के बीच 45 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
