दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे दोपहिया वाहन, नियमों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन लगातार चल रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है। वाहन चालक धीमी गति से और गलत द ...और पढ़ें

एक्सप्रेस वे पर बेलगाम दौड़ रहे दोपहिया वाहन। जागरण
HighLights
एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का प्रतिबंध के बावजूद आवागमन जारी।
धीमी गति और गलत दिशा में चलने से दुर्घटना का खतरा बढ़ा।
यातायात पुलिस से सख्त निगरानी और चालान अभियान की मांग।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर बाइक और स्कूटी चालक धीमी गति से चलते हुए तथा विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। इससे तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों और कार चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा। कई बाइक चालक शार्टकट के चक्कर में गलत दिशा से प्रवेश कर जाते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब बड़ी संख्या में लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

सख्त निगरानी की मांग
राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि विपरीत दिशा में चलने वाले दोपहिया वाहन अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसे टलते-टलते बचे हैं। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी बढ़ाने, बैरिकेडिंग मजबूत करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान व जब्ती अभियान चलाने की मांग की है।
नियमों की उल्लंघन करने वालों के लगातार चालान काटे जा रहे है। दोपहिया चालक व विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
के रमेश, डीसीपी ट्रैफिक
