Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंतर-मंतर पर अनोखा प्रदर्शन, दुल्हन की ड्रेस में पहुंची महिला ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; वीडियो वायरल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:49 AM (IST)

    नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में एक महिला दुल्हन के लिबास में शामिल हुई। महिला ने केंद्रीय शिक्षा म ...और पढ़ें

    दुल्हन की ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची महिला। वीडियो ग्रैब

    दुल्हन की ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची महिला। वीडियो ग्रैब

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा दृष्य देखने को मिला। दुल्हन के कपड़ों में प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची एक महिला ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    यह महिला हाथ में एक पोस्टर लेकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची। पोस्टर पर RIP (Rest In Peace) लिखा था। उक्त महिला ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

    क्या बोली महिला?

    दुल्हन के कपड़े पहन जंतर-मंतर पर पहुंची महिला को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत की। महिला ने मीडिया कैमरे पर कहा, 'अब करियर तो बनने से रहा, शादी ही कर लो। मैं भी स्टूडेंट बनना चाहती थी, नीट की तैयारी करना चाहती थी लेकिन, अब बच्चों के साथ ऐसा हो रहा है तो लग रहा है कि स्टूडेंट नहीं बनना चाहिए।'

    महिला ने अपने पेरेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसे में माता-पिता सोच रहे हैं कि जब और बच्चों के साथ ऐसा हो रहा है तो आपके साथ भी ऐसा ही होगा। अब इस स्थिति में पेरेंट्स अपनी बेटियों की शादी ही करा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

    महिला से जब यह पूछा गया कि प्रोटेस्ट में कब तक आएंगी तो उन्होंने जवाब में कहा कि तब आऊंगी, जब हमारी बात ऊपर तक नहीं पहुंच जाती है और जब तक हमारी बात सुनी नहीं जाएगी।