उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर को राहत, सजा बढ़ाने की मांग वाली पीड़िता की याचिका दिल्ली HC से खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। ...और पढ़ें

कुलदीप सिंह सेंगर की फाइल फोटो।
HighLights
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत का मामला
कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग थी
दिल्ली हाई कोर्ट ने पीड़िता की अर्जी खारिज की
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर सहित अन्य की सजा बढ़ाने की मांग वाली पीड़िता की अर्जी को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
हाई कोर्ट ने तर्क दिया कि यदि कोई व्यक्ति अपने मामले के प्रति सतर्क नहीं है, तो वह पर्याप्त राहत की मांग नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहां कि यदि वे फिर से मामला उठाते हैं, तो उनके पास सर्वोच्च न्यायालय के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।