Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की सड़कों पर राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी प्रतीकों से सजे ऑटो रिक्शा, मना रहे 250वां स्वतंत्रता दिवस

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 05:33 AM (IST)

    अमेरिकी दूतावास ने 'स्वाधीनता 250' अभियान शुरू किया है, जिसमें दिल्ली के ऑटो रिक्शा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रतीकों से सजे हैं। ये ऑटो 'ह ...और पढ़ें

    दिल्ली के ऑटो रिक्शा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रतीकों से सजे हैं। जागरण

    दिल्ली के ऑटो रिक्शा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रतीकों से सजे हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमेरिकी दूतावास ने स्वाधीनता 250 अभियान की शुरुआत की है, जिसमें दिल्ली की खास पहचान आटो रिक्शा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रतीकों से सजे हुए नजर आ रहे हैं।

    ये हरे-पीले आटो हैप्पी बर्थडे अमेरिका और 250 वष पुराना लिखे हुए बैनरों के साथ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एक आटो के पिछले हिस्से पर ट्रंप का बड़ा फोटो, अमेरिकी झंडा और स्टैच्यू आफ लिबर्टी के साथ ये संदेश दिख रहा है।

    अमेरिकी राजदूत सेरगियो गोर ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि ये आटो पूरे दिल्ली में घूमेंगे और बाद में भारत के अन्य शहरों में भी जाएंगे। चार जुलाई को अमेरिका अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसमें यह आटो अमेरिका-भारत दोस्ती को और मजबूत करने का प्रतीक बताया जा रहा है।

    वहीं, दिल्ली की सड़कों पर ट्रंप वाले आटो देखकर लोग चर्चा कर रहे हैं। यह आटो अमेरिका-भारत दोस्ती को और मजबूत करने के प्रतीक बताये जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं कंपार्टमेंट: 1.47 लाख छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, मई में होगी परीक्षा