Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वजीराबाद में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, काम न मिलने से आत्महत्या की आशंका

    Updated: Tue, 26 May 2026 02:49 AM (IST)

    उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान अखिलेश के रूप में हुई है। पुलिस को काम न मिलने के कारण आत्महत्या क ...और पढ़ें

    जब शिवम गार्डन में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला।

    जब शिवम गार्डन में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला।

    HighLights

    1. वजीराबाद में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव।

    2. मृतक की पहचान अखिलेश के रूप में, राजमिस्त्री का काम करता था।

    3. काम न मिलने के कारण आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवम गार्डन में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला।

    सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव नीचे उतारा, जिसके बाद मृतक की पहचान वजीराबाद, बाबा कालोनी के अखिलेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

    शिवम गार्डन में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगा ली

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 7:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि गार्डन के सामने, शिवम गार्डन में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक सूती कपड़े (गमछे) से पेड़ पर लटका हुआ था।

    जांच में पता चला कि मृतक शादीशुदा था और इलाके में राजमिस्त्री का काम करता था। स्वजन ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि काम न मिलने की वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल हत्या के एंगल से भी मामले में आगे की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी कर फरार चल रहा कैब चालक गिरफ्तार

    खबरें और भी