Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारातियों का आपस में हो गया झगड़ा, युवक की गोली मारकर हत्या; फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

    उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में रविवार रात बारात में आए युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में आशीष नामक युवक की गोली लगने से मौके पर ही म ...और पढ़ें

    firing
    firing
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थानाक्षेत्र में रविवार रात यूपी से बारात में आए युवक का बारातियों से झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक द्वारा की गई फायरिंग में आशीष नामक युवक को गोली लग गई। वारदात में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बागपत के कत्था गांव से बारात में आया था और उसी के कत्था गांव से उसके साथ आए लड़कों से ही उसका झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।