Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    72 घंटे के विशेष अभियान में 24 साइबर ठग गिरफ्तार, दिल्ली में 42 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:37 AM (GMT+05:30)

    पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 'साइहाक 4.0' ऑपरेशन के तहत साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 6 से 8 अप्रैल तक चले इस अभियान में 376 संदिग ...और पढ़ें

    पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 'साइहाक 4.0' ऑपरेशन के तहत साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। फाइल फोटो

    पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 'साइहाक 4.0' ऑपरेशन के तहत साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस ने साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए साइहाक 4.0 ऑपरेशन के तहत 6 अप्रैल सुबह 8 बजे से 8 अप्रैल सुबह 8 बजे तक विशेष अभियान चलाया।

    इस दौरान जिले के सभी थानों की टीमों ने मिलकर 376 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और 103 लोगों को पाबंद किया गया। पुलिस के अनुसार, इस अभियान में कुल 127 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जबकि 179 नोटिस जारी किए गए। आपरेशन के दौरान 252 एनसीआरपी शिकायतों से जुड़े मामलों की जांच की गई।

    जांच में करीब 42.12 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जो विभिन्न साइबर फ्राड नेटवर्क से जुड़े पाए गए। पुलिस ने 150 म्यूल अकाउंट्स (फर्जी खातों), 96 एटीएम निकासी और 78 चेक निकासी से जुड़े मामलों का खुलासा किया। इसके अलावा पीओएस और सिम कार्ड से जुड़े 18 मामले तथा अन्य साइबर अपराध के 34 केस भी सामने आए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर म्यूल अकाउंट नेटवर्क, एटीएम व चेक निकासी गिरोह और डिजिटल पेमेंट फ्राड चैन को निशाना बनाया।

    पुलिस टीमों ने बैंकों और तकनीकी इकाइयों के साथ मिलकर वित्तीय ट्रेल को ट्रेस किया और संगठित साइबर अपराध सिंडिकेट से जुड़े लोगों की पहचान की। इस कार्रवाई से कई साइबर ठगी चैनल बाधित हुए हैं और आम लोगों को होने वाले नुकसान को समय रहते रोका गया।

    आगे की कार्रवाई के तहत पुलिस संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने, ठगी गई रकम की रिकवरी, नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक तलाशने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। साथ ही, अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, कालिंदी कुंज में बनेगा टू-वे फ्लाईओवर