विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

Published: Fri, 28 Aug 2026 11:15 PM (IST)

यमुनापार में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया, जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और लंबी ...और पढ़ें

रक्षाबंधन का त्योहार यमुनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फोटो: जागरण

रक्षाबंधन का त्योहार यमुनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फोटो: जागरण

HighLights

  1. यमुनापार में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  2. राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को बच्चों ने बांधी राखी

  3. आरएएफ ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरित किए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार यमुनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

rakhi 3

न्यू गोविंदपुरा, कृष्णा नगर, मयूर विहार समेत अन्य इलाकों में सुबह से शाम तक बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल रही। इस दौरान सामाजिक संगठनों और राजनीतिक स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रपति व पूर्व राष्ट्रपति को बांधी राखी

मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल और वनस्थली स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल के वाइस प्रिंसिपल निशांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

rakhi 4

लिटिल हार्ट स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों से कोविंद की स्नेहिल मुलाकात से माहौल भावुक हो गया। बच्चों ने इसके बाद अन्य अतिथियों को भी राखी बांधी। अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rakhi 7

हादसे की याद ने शुरू कराया हेलमेट अभियान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सहारनपुर रोड स्थित वजीराबाद में आरएएफ-103 बटालियन की ओर से रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सैकड़ों हेलमेट वितरित किए गए। कमांडेंट बाबी चंदम सिंह ने लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और नशे से दूर रहने की अपील की।

rakhi 5

बटालियन के कार्मिक जितेंद्र ने बताया कि इसी दिन बिना हेलमेट सफर कर रहे दो बाइक सवार भाई-बहन की हादसे में मौत की घटना के बाद बटालियन ने हर रक्षाबंधन पर हेलमेट बांटकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आरएएफ, दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एमपीएल के मटकू को बांधी राखी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मटकी फोड़ लीग (एमपीएल) सीजन-दो की तैयारियों के बीच महिला गोविंदा टीमों की कप्तानों ने आधिकारिक मैस्काट मटकू और कोचों को राखी बांधी।

rakhi 6

एमपीएल के फाउंडर जय भगवान गोयल ने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनें और बेटियां देश की संस्कृति, शक्ति और संस्कारों की पहचान हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन पर यात्रियों का सैलाब, 81 लाख से ज्यादा ने किया सफर; इंटरचेंज स्टेशनों पर भारी भीड़