विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन पर यात्रियों का सैलाब, 81 लाख से ज्यादा ने किया सफर; इंटरचेंज स्टेशनों पर भारी भीड़

Published: Fri, 28 Aug 2026 10:47 PM (IST)

रक्षा बंधन के अवसर पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। बृहस्पतिवार को 81 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की, जिससे मेट्रो स्टेशनों पर चहल-पहल रही।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रक्षा बंधन पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़।

  2. बृहस्पतिवार को 81 लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो में सफर किया।

  3. कश्मीरी गेट, राजीव चौक जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ देखी गई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में रक्षा बंधन के दिन यात्रियों की भीड़ रही। रक्षा बंधन से एक दिन पहले रिकार्ड संख्या में यात्रियों ने यात्रा की थी। सामान्य दिनों में 65 से 70 लाख यात्री यात्रा करते हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को 81,01,062 यात्रियों ने यात्रा की। पिछले वर्ष रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व रिकार्ड 81.87 लाख लोगों ने यात्रा की थी।

शुक्रवार को भी मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन में भीड़ रही। मेट्रो ट्रेनों के लगभग 4400 फेरे लगाए गए। इसके बावजूद कश्मीरी गेट, राजीव चौक, आनंद विहार, यमुना बैंक, केंद्रीय सचिवालय, द्वारका मोड़, हौजखास सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों विशेषकर इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 45000 यात्रियों ने पहले दिन उठाया स्काईवाक का लाभ, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच सफर हुआ आसान

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से मॉल रोड पर दौड़ेगी Metro