नोएडा में 45000 यात्रियों ने पहले दिन उठाया स्काईवाक का लाभ, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच सफर हुआ आसान
नोएडा में सेक्टर-52 ब्लू लाइन और सेक्टर-51 एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला स्काईवॉक रक्षाबंधन पर ट्रायल के लिए ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर-51 एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-52 ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन जाने के लिए बने स्काईवाक के ट्रायल के दौरान सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-52 जाते यात्री। जागरण
HighLights
रक्षाबंधन पर नोएडा स्काईवॉक ट्रायल के लिए खुला।
पहले दिन 45 हजार से अधिक यात्रियों ने उपयोग किया।
मेट्रो स्टेशनों के बीच सफर अब सुरक्षित और सुविधाजनक।
जागरण संवाददाता, नोएडा। लंबे इतजार के बाद रक्षाबंधन पर स्काईवाक को ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इसका विधिवत उदघाटन अगले सप्ताह होगा। मेट्रो के सेक्टर-52 ब्लू लाइन से सेक्टर-51 एक्वा लाइन को जोड़ने के लिए बने इस स्काईवाक का पहले दिन 45 हजार से अधिक यात्रियों ने उपयोग किया।
स्काईवाक ने दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी को सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी यात्री अब सड़क से तय नहीं करेंगे।
-1787936145602.webp)
बता दें स्काईवाक का निर्माण 33 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इस परियोजना को पूरा करने में कई डेडलाइन बीतीं, लेकिन आखिरकार ट्रायल वेश पर यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की संख्या और इसकी उपयोगिता के चलते बगैर किसी उद्घाटन के ही इसको संचालित कर दिया गया है।
-1787936224342.webp)
यह स्काईवाक करीब छह मीटर चौडा है। इसकी डिजाइन में आखिर में कुछ बदलाव हुआ, जिससे इसकी लंबाई बढ गई है। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। स्काईवाक में ट्रैवलेटर भी लगे हैं। यह दिव्यांगों के लिए भी सुविधाजनक है।
यात्रियों ने पहले दिन तस्वीरों में कैद की यादें
स्काईवाक शुरू होने पर यात्रियों ने यहां पहले दिन सफर किया तो परिचित और दोस्तोें के साथ सेल्फी लीं। इस स्काईवाक के शुरू होने का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
आखिर में स्काईवाक शुरू हुआ यह मेरे ही नहीं सभी यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। अब इसका रखरखाव ठीक से किया जाना चाहिए।
-पलविंदर कौर।
रोज गुजरते थे तो स्काईवाक बंद मिलता था। अब चालू मिला तो अच्छा लगा। इस स्काईवाक से दो मेट्राे स्टेशन को बेहतर जोडा गया है।
-ओजस्वी सिंह।
इंटरचेंज के लिए यात्रियों की सुविधा बेहतर होनी चाहिए। इस स्काईवाक ने भी कुछ ऐसा किया है। महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए।
-राजीव कुमार।यह भी पढ़ें- अब नोएडा में सेक्टर 51 से 52 मेट्रो स्टेशन पहुंचना आसान, स्काईवाक ट्रायल के लिए खुला; जानें कैसे मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में दिखेगी आजादी के नायकों की झलक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई विशेष ट्रेन को हरी झंडी
