यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Interesting Facts: बिना कुछ खाए महीनों जिंदा रह लेते हैं ये 5 जानवर, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
जिंदा रहने के लिए भोजन कितना जरूरी होता है इस बात से कोई भी अनजान नहीं है। अब तक आप यही देखते-सुनते आए होंगे कि जानवर तो इंसानों से भी ज्यादा खाते हैं ...और पढ़ें

HighLights
- धरती पर एक जीव ऐसा है, जो बिना कुछ खाए 30 साल तक जिंदा रह सकता है।
- इन जीवों की शारीरिक क्षमता और पर्यावरण से जुड़े कुछ पहलू इन्हें लंबे समय तक भोजन के बिना भी जिंदा रख सकते हैं।
- भोजन को लेकर इन जानवरों का इंतजार कभी-कभी इतना लंबा हो जाता है, कि बिना कुछ खाए महीनों बीत जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Interesting facts About Animals: पृथ्वी पर कई अजूबे मौजूद हैं, इनमें से कई से तो इंसान आज भी अनजान है। आज हम आपको बिना खाए-पिए महीनों जिंदा रह लेने वाले कुछ जानवरों के बारे में बताएंगे, जो आपको भी एक बार के लिए सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या ये वाकई हमारे आसपास ही रहते हैं। आइए जान लीजिए कि इनमें ऐसा क्या है, जो इन्हें अन्य जानवरों से अलग बनाता है।
पेंगुइन (Penguins)
.jpg)
पेंगुइन जहां रहते हैं, वहां तापमान इतना ज्यादा कम होता है, कि उनकी भूख खुद ही कम हो जाती है। ऐसे में ये 2-4 महीने तक भी बिना कुछ खाए रह लेते हैं और जब शून्य से नीचे के तापमान पर शिकार की बात आती है, तो नर बच्चों के पास रहकर उन्हें गर्म रखने का काम करते हैं और मादाएं शिकार करने बाहर निकलती हैं।
रेगिस्तानी कछुआ (Desert Tortoise)

50 से 80 साल तक जिंदा रहने वाला रेगिस्तानी कछुआ न सिर्फ 50-60 डिग्री तापमान में भी आराम से जिंदा रह लेता है, बल्कि इसे महीनों तक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि ये अपने मूत्राशय में इसे जमा करके रख लेते हैं। इसी पानी को ऊर्जा में बदलकर ये अपने भोजन की जरूरत को भी पूरा कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं दुनिया के ये '5 जीव'
कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon)

शिकार करने में बेहद हुनरमंद मानी जाने वाली कोमोडो ड्रैगन भी बिना कुछ खाए हफ्तों या महीनों तक भी जिंदा रह सकती है। इनके मुंह से ऐसी लार निकलती है, जिसका जहर मिनटों में किसी को भी मार गिरा सकता है। हिरण का बच्चा हो या बकरी, कोमोडो ड्रैगन के लिए उन्हें निगलना कोई मुश्किल काम नहीं है। इनके शरीर में भोजन काफी धीरे पचता है।
खबरें और भी
मगरमच्छ (Crocodiles)

बिना कुछ खाए महीनों तक जिंदा रहने में मगरमच्छ भी किसी से पीछे नहीं हैं। इनका पाचन भी काफी स्लो होता है, जिससे यह काफी समय तक बिना कुछ खाए-पिए भी जिंदा रह लेते हैं, और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं।
टार्डिग्रेड (Tardigrade)

टार्डिग्रेड ऐसे जीव हैं, जो बिना भोजन के 30 साल तक जिंदा रहने के काबिलियत रखते हैं। ये शारीरिक क्रियाएं बंद कर देते हैं, और जब इनमें पानी की मात्रा 3 प्रतिशत ही रह जाती है, तो भी भोजन मिलते ही एकदम एक्टिव हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- मिलिए अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले चिंपैंजी से
Picture Courtesy: X