Nikhil Pawar

निखिल पवार वर्तमान में जागरण न्यू मीडिया की लाइफस्टाइल टीम के साथ बतौर 'सब एडिटर' जुड़े हुए हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उन्हें 3 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले निखिल ने अपनी उच्च शिक्षा में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से एम.ए. (मास कम्युनिकेशन) की डिग्री हासिल की है। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में ऑनर्स और डीयू से ही हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पूरा किया है। जागरण से पहले वे एपीएन न्यूज में बतौर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आप इनसे nikhil.p@jagrannewmedia.com पर संपर्क कर सकते हैं।
- Location: Noida
- Language Spoken: Hindi, English


















