विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

71 साल पहले हुई थी Queen Elizabeth की ताजपोशी, 70 साल तक किया था ब्रिटेन पर शासन

Published: Sat, 01 Jun 2024 08:27 PM (IST)

70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी 2 जून 1953 को हुई थी। पिता के निधन ...और पढ़ें

आज से 71 साल पहले हुई थी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी (Image Source: X)
आज से 71 साल पहले हुई थी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी (Image Source: X)

HighLights

  1. 2 जून 1953 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई थी।
  2. अपने 70 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने 15 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया।
  3. महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी का कार्यक्रम टेलीविजन पर दिखाई गई पहली बड़ी घटना थी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 2 जून 1953 को जब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की ताजपोशी हुई थी, तो उस वक्त वे सिर्फ 27 साल थीं। बता दें, उन्होंने ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन किया। वे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं, जिस दौरान उन्होंने 15 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। ताजपोशी के दिन महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर आबे तक जाने के लिए सोने से बनी बग्घी का इस्तेमाल किया था। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें।

(Image Source: X)

टेलीविजन पर दिखाई गई पहली बड़ी घटना

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी का कार्यक्रम करीब 3 घंटे तक चला था। इस दौरान उन्हें देखने के लिए सड़कों पर करीब 30 लाख लोग जमा हो गए थे। बता दें, 6 भागों में बंटे इस कार्यक्रम में मान्यता देना, शपथ ग्रहण, अभिषेक, संस्कार क्रिया और ताज पहनाना व सिंहासनारूढ़ होना शामिल था।

महारानी की ताजपोशी टेलीविजन पर दिखाई गई पहली सबसे बड़ी घटना थी, जिसे 2 करोड़ 70 लाख लोगों ने लाइव देखा और 1 करोड़ लोगों से रेडियो पर सुना। इस दौरान 129 देशों के करीब 8251 मेहमान शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- 144 साल पहले ली गई थी भारत में पहली सेल्फी, जानिए किसने की थी इसकी खोज

(Image Source: X)

दो जन्मदिन मनाती थीं रानी एलिजाबेथ

क्या आप जानते हैं कि रानी एलिजाबेथ का जन्मदिन एक नहीं, बल्कि दो दिन मनाया जाता था? बता दें, कि उनका जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था। लेकिन चूंकि उन दिनों बहुत गर्मी पड़ती है, ऐसे में रानी का आधिकारिक बर्थडे जून में मनाया जाता था।

ताज में जड़े थे 3000 हीरे

महारानी एलिजाबेथ को पहनाए गए ताज में में 3000 हीरे जड़े हैं, जिसमें 21 ग्राम का कोहिनूर हीरा भी लगा है। इसका वजन करीब 1 किलोग्राम है। वहीं, ताज के बीचों-बीच दुनिया का सबसे बड़ा हीरा भी लगा है, जिसकी कीमत तकरीबन 415 करोड़ रुपए से ज्यादा मानी जाती है। एक रोचक किस्सा यह भी है कि महारानी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दिनों में महिलाओं की सहायक प्रादेशिक सेवा में काम किया था। इस दौरान उन्होंने भारी वाहन चलाने और उनकी सर्विसिंग करना भी सीख लिया था।

(Image Source: X)

यह भी पढ़ें- 9 साल की उम्र में ही लिखने लगी थीं गाने, म्यूजिक के दम पर आज टेलर स्विफ्ट हैं इतने करोड़ की मालकिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।