Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी सोचा है फलों पर क्यों लगाए जाते हैं स्टिकर? खरीदने से पहले जान लें इसपर लिखे नंबरों का मतलब

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 04:33 PM (IST)

    आप जब भी बाजार में फल खरीदने जाते होंगे, तो अक्सर कुछ फलों पर स्टिकर (Fruits par Sticker Kyo Laga Hota hai) लगा नजर आता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर ...और पढ़ें

    फलों पर क्यों लगाते हैं स्टिकर (Picture Credit- Freepik)

    फलों पर क्यों लगाते हैं स्टिकर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हम सभी बाजार से फल खरीदकर लाते हैं।

    2. इन फलों पर अक्सर स्टिकर लगे रहते हैं।

    3. इन स्टिकर को खास मतलब होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने बाजार में जाकर कभी न कभी फल जरूर खरीदे होंगे। फलों को खरीदते समय हम कई सारी चीजों का ध्यान रखते हैं। कहीं फल खराब तो नहीं, कच्चे तो नहीं या फीके या खट्टे तो नहीं। फलों को खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि फलों पर अक्सर कुछ नंबर लिखे स्टिकर (fruit sticker number guide) लगाए जाते हैं। 

    आमतौर पर ये स्टिकर (how to decode fruit stickers) हर तरह फलों में लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन स्टिकर को क्यों लगाया जाता है। साथ ही क्यों आप जानते हैं कि इन स्टिकर में लिखे नंबरों का आखिर क्या मतलब होता है। अगर नहीं, तो आज हमारे से आर्टिकल जरूर पढ़ें, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर फलों में स्टिकर क्यों लगाए जाते हैं और इसमें लिखे नंबरों का क्या मतलब होता है?

    यह भी पढ़ें- ‘Expiry Date’ और ‘Best Before Date’ को समझते हैं एक? तो यहां समझ लें दोनों में अंतर

    क्यों लगाए जाते हैं फलों पर स्टिकर?

    फलों पर स्टिकर (fruit barcode number) लगाने के पीछे एक खास मकसद होता है। दरअसल, ये स्टिकर यह बताने के लिए लगाया जाता है कि फल कहां उगाया गया है, इसे उगाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया गया है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि फल की क्वालिटी क्या है और इसकी कीमत क्या है। ये स्टिकर पीएलयू कोड (Price look-up code) होते हैं, जो फलों की गुणवत्ता बताते हैं। इन पर एक खास नंबर लिखा होता है, जिनके अलग-अलग मतलब होते हैं। 

    स्टिकर पर लिखे नंबर का क्या मतलब है? 

    ये तो हुई स्टिकर की बात, अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन स्टिकर पर लिखे नंबरों का मतलब क्या होता है। जैसाकि ऊपर बताया स्टिकर पर लिखे नंबरों का अलग-अलग मतलब होता। आइए जानते हैं इन अलग-अलग नंबरों के स्टिकर का मतलब- 

    खबरें और भी

    4 डिजिट में लिखे नंबर का मतलब

    अगर आप फल खरीद रहे हैं और उस पर 4 डिजिट वाला नंबर लिखा हुआ है, तो कोशिश करें कि आप उस फल को न खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि 4 डिजिट वाले नंबर खासकर अगर उनकी शुरुआत भी 4 नंबर से ही हो, जैसे 4231 या 4056, तो इसका मतलब है कि इन फलों को उगाने के लिए कीटनाशक और केमिकल के इस्‍तेमाल से हुआ है।

    5 डिजिट वाले नंबर का क्या मतलब है?

    कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनपर लगे स्टिकर पर 5 डिजिट नंबर लिखे होते हैं। साथ ही इन नंबरों की शुरुआत 8 से होती है। अगर आपको फलों पर 85431 या 82512 जैसे नंबर लिखे नजर आए हैं, तो समझ जाए कि ये फल जेनेटिकली मोडिफाइड हैं। इसका मतलब है कि इन फलों को नेचुरली नहीं, बल्कि लैब में विकसित किया गया है। 

    ऐसे स्टिकर वाले फल होते हैं फायदेमंद

    अब सवाल यह उठता है कि क्या कोई ऐसा स्टिकर भी है, जो यह बताता हो कि फल पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से उगाया गया है और सेहत के लिए बेस्ट है। दरअसल, एक स्टिकर ऐसा भी होता है। जिन स्टिकर पर 5 डिजिट वाले नंंबर होते हैं, जिनकी शुरुआत 9 से हो रही हो, जैसे कि 93435 या 95365, तो इसका मतलब है कि इन फलों को बिना केमिकल और कीटनाशक के ऑर्गेनिकली उगाया गया है। 

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी Grapes को हिंदी में बोलते हैं अंगूर, तो गलत है आपकी जानकारी; यहां जानें सही जवाब