Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा Dogs? भारत का नंबर देखकर रह जाएंगे हैरान

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 10:10 AM (IST)

    अगर आप Dog Lover हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत दिलचस्प हो सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा कुत्ते हैं (Which Country ...और पढ़ें

    कुत्तों के मामले में किस नंबर पर है भारत? (Image Source: Jagran)
    कुत्तों के मामले में किस नंबर पर है भारत? (Image Source: Jagran)

    HighLights

    1. कई जगह कुत्ते परिवार का हिस्सा बनकर लाड़-प्यार पाते हैं।
    2. कहीं-कहीं आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चुनौती बन रही है।
    3. कुत्तों की संख्या में दुनिया के टॉप 10 देशों की लिस्ट हैरान कर सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। चाहे गांव की चौपाल हो या शहर का अपार्टमेंट, कुत्ते हर जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में सबसे ज्यादा कुत्ते पाए जाते हैं (Dog Population Statistics)?

    कुछ देशों में इन्हें पालतू जानवर की तरह बेहद प्यार मिलता है, तो कहीं सड़कों पर इनकी बड़ी संख्या सरकार और समाज के लिए चुनौती बन जाती है। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 10 देशों की लिस्ट, जहां कुत्तों की संख्या सबसे ज्यादा है।

    10) रोमानिया

    रोमानिया में कुत्तों की संख्या 41 लाख के आसपास है। 1980 के दशक में जब लोग गांवों से शहरों की ओर गए तो कई कुत्ते पीछे छूट गए और धीरे-धीरे वहां आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई। एक समय यहां उनकी संख्या कंट्रोल करने के लिए मारने तक का तरीका अपनाया गया, लेकिन पशु अधिकार संगठनों के विरोध के बाद इसे रोकना पड़ा।

    9) फ्रांस

    फ्रांस में करीब 74 लाख कुत्ते हैं। यहां हर पालतू कुत्ते को माइक्रोचिप लगाना और वैक्सीनेशन कराना जरूरी है। इसी वजह से रेबीज के मामले बेहद कम हैं। हालांकि, दुख की बात यह है कि लाखों कुत्तों को हर साल छोड़ भी दिया जाता है।

    खबरें और भी

    8) अर्जेंटीना 

    अर्जेंटीना में लगभग 92 लाख कुत्ते हैं। यहां लोग अपार्टमेंट में रहते हुए भी पालतू जानवर रखना पसंद करते हैं। सरकार समय-समय पर टीकाकरण और नसबंदी अभियान चलाकर इनकी संख्या काबू में करने की कोशिश करती है।

    7) फिलीपींस

    फिलीपींस में कुत्तों की संख्या 1.16 करोड़ है। यहां लंबे समय तक रेबीज से मौतें चिंता का कारण रहीं। अब सरकार कुत्तों को मारने की बजाय वैक्सीनेशन और नसबंदी का सहारा ले रही है।

    6) जापान

    जापान में लगभग 1.20 करोड़ कुत्ते हैं। यहां कई लोग बच्चों की जगह पालतू कुत्तों को परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही वजह है कि जापान का पालतू उद्योग 10 अरब डॉलर से ज्यादा का है।

    5) रूस

    रूस में करीब 1.50 करोड़ कुत्ते हैं। यहां 'मेट्रो डॉग्स' नाम से मशहूर वे आवारा कुत्ते भी जाने जाते हैं जो ट्रेन और बस में सफर करना सीख गए हैं। सरकार और आम लोग मिलकर इनकी देखभाल करते हैं।

    4) भारत

    भारत में लगभग 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते हैं। यह संख्या देश के लिए बड़ी चुनौती है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि एक साल के भीतर 70% कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी कर दी जाएगी, ताकि उनकी संख्या पर कंट्रोल हो और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

    3) चीन

    चीन में 2.74 करोड़ कुत्ते हैं। पहले कुछ शहरों में पालतू कुत्ते रखने पर पाबंदी थी, लेकिन अब समाज में बदलाव आ रहा है और लोग तेजी से कुत्ते पालने लगे हैं। इसका असर यह हुआ कि चीन का पेट मार्केट भी तेजी से बढ़ा है।

    2) ब्राजील

    ब्राजील में लगभग 3.57 करोड़ कुत्ते रहते हैं। यहां लगभग आधे घरों में कम से कम एक पालतू कुत्ता जरूर है। सरकार ने वैक्सीनेशन और देखभाल के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई हुई है।

    1) अमेरिका

    सबसे ऊपर है अमेरिका, जहां लगभग 7.58 करोड़ कुत्ते हैं। यहां पालतू जानवरों की देखभाल के लिए विशेष डॉग पार्क, ग्रूमिंग सेंटर और सख्त पशु संरक्षण कानून मौजूद हैं। पशु क्रूरता के मामलों पर कड़ी कार्रवाई होती है।

    Source:

    WorldAtlas: https://www.worldatlas.com/articles/countries-with-the-most-dogs-worldwide.html

    यह भी पढ़ें- 'रेबीज का इलाज करेगा साबुन', इस बयान को डॉक्‍टर ने बताया जानलेवा, जानें डॉग बाइट पर कैसे करें बचाव

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाया जाए या नहीं? सर्वे में 71 प्रतिशत लोगों ने रखी ये राय