Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sandalwood Tree: सांपों का पसंदीदा ठिकाना क्यों कहलाता है चंदन का पेड़? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 04:15 PM (IST)

    आपने अक्सर सुना होगा कि चंदन के पेड़ों पर सांप (Snakes On Sandalwood Tree) पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? चंदन का पेड़ अप ...और पढ़ें

    चंदन के पेड़ पर क्यों लिपटे रहते हैं सांप? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप (Image Source: X)
    चंदन के पेड़ पर क्यों लिपटे रहते हैं सांप? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप (Image Source: X)

    HighLights

    1. सांपों को रहने के लिए आमतौर पर ठंडी और अंधेरी जगहें पसंद आती हैं।
    2. अन्य पेड़ों के मुकाबले चंदन के पेड़ पर सांप आसानी से शिकार कर पाते हैं।
    3. कई कारणों से चंदन के पेड़ सांपों के रहने के लिए एक बढ़िया स्थान कहलाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा कि चंदन के पेड़ों पर सांप (Snakes On Sandalwood Tree) लिपटे रहते हैं और वे इन पेड़ों की रक्षा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? चंदन की लकड़ी सिर्फ अपनी सुगंध ही नहीं बल्कि धार्मिक महत्व के कारण भी सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती आई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अन्य पेड़ों के मुकाबले आखिर चंदन का पेड़ ही क्यों सांपों का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है? आइए जानते हैं कि सांप और चंदन के बीच का रिश्ता (Sandalwood Tree Amazing Facts) किस तरह से खास है।

    सांपों को क्यों पसंद आते हैं चंदन के पेड़?

    चंदन के पेड़ सांपों के लिए एक अनुकूल स्थान होते हैं। इनके घने पत्ते और मजबूत शाखाएं सांपों को धूप, बारिश और अन्य प्राकृतिक खतरों से बचाते हैं। बता दें, चंदन के पेड़ की मोटी छाल और शांत वातावरण के कारण सांपों को एक सुरक्षित जगह मिलती है। इसके अलावा, सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहें काफी पसंद होती हैं, जो उन्हें चंदन के पेड़ की जड़ों और तने के आसपास आसानी से मिल जाती हैं। यही वजह है कि चंदन के पेड़ की ठंडी सतह सांपों को अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करती है और उनके रहने के लिए इस जगह को बेहद खास बनाती है।

    यह भी पढ़ें- भारत का एक ऐसा गांव, जहां कुत्ता या बिल्ली नहीं बल्कि घरों में कोबरा पालते हैं लोग

    छिपने के लिए बढ़िया जगह

    चंदन का पेड़ सांपों के लिए एक प्राकृतिक वातानुकूलित कमरे की तरह होता है। पेड़ की घनी छतरी धूप को रोकती है और आसपास के क्षेत्र की तुलना में पेड़ के नीचे का तापमान काफी कम होता है। यह ठंडक और नमी सांपों के लिए बहुत आरामदायक होती है। यही नहीं, चंदन के पेड़ की छाल में छोटे-छोटे छेद भी होते हैं जिनमें सांप आसानी से छिप सकते हैं। यह वातावरण सांपों के शरीर के तापमान को स्थिर रखने में मदद करता है और उन्हें शिकारियों से भी बचाता है।

    शिकार करने में आसानी

    चंदन के पेड़ विभिन्न प्रकार के छोटे जीवों जैसे कीड़े और पक्षियों के लिए एक आकर्षक स्थान होते हैं। ये जीव सांपों का मुख्य भोजन होते हैं। इसलिए, भोजन की उपलब्धता के कारण सांप चंदन के पेड़ों के आसपास ज्यादा पाए जाते हैं। चंदन के पेड़ की छाल और पत्तियां सांपों को छिपने और शिकार करने के लिए एक बढ़िया स्थान मुहैया करते हैं। यह घना पेड़ सांपों को शिकारियों से सुरक्षित रखता है और उन्हें अपना शिकार करने के लिए एक शांत वातावरण भी देता है।

    खबरें और भी

    हर कोई नहीं कर सकता पहचान

    चंदन का पेड़ पहचानना थोड़ा मुश्किल है। इसकी खुशबू तब ही महसूस होती है जब इसकी लकड़ी को घिसा जाता है। इसके अलावा चंदन की एक और खासियत है इसकी ठंडक। जितना ज्यादा हम चंदन की लकड़ी को घिसते हैं उतनी ही तेज इसकी खुशबू और ठंडक भी महसूस होती है।

    क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

    आमतौर पर यह धारणा प्रचलित है कि चंदन के पेड़ों पर सांप लिपटे रहते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। सांप उन जगहों पर रहते हैं जहां उन्हें भोजन, पानी और रहने के लिए सुरक्षित जगह मिलती है, लेकिन चंदन का पेड़ इन सभी जरूरतों को एक साथ पूरा नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें- उनाकोटी में हैं एक करोड़ से एक कम मूर्तियां, किसने और कब बनाई… ये आज भी है रहस्य