यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कभी सोचा है कि नीला ही क्यों होता है पानी की बोतल के ढक्कन का रंग?
ट्रेन या बस में प्यास लगने पर पानी की बोतल को आप भी जरूर खरीदते होंगे लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर बोतलों का ढक्कन नीला (blue water bot ...और पढ़ें

HighLights
- ज्यादातर पानी की बोतलों के ढक्कन नीले रंग के होते हैं।
- पानी की बोतल पर लगे ढक्कन का एक खास मतलब होता है।
- अलग-अलग रंग के ढक्कन एक खास वजह से लगाए जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे हम घर से बाहर काम पर जा रहे हों या फिर घूमने के लिए निकले हों, पानी हमेशा हमारे साथ होता है। बिना पानी के कुछ घंटे गुजारना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि जब हम घर से बाहर होते हैं तो हमें पीने के लिए पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हर पानी की बोतल का ढक्कन (color psychology water bottle) अलग रंग का होता है? क्या आप जानते हैं कि इन रंगों का मतलब क्या होता है? दरअसल, यह रंग हमें बताते हैं कि बोतल में किस तरह का पानी भरा हुआ है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इन रंगों के जरिए पानी के टाइप को पहचान सकते हैं।

क्या कहता है ढक्कन का नीला रंग?
ट्रेन या बस में सफर करते समय हम अक्सर पानी की बोतल खरीदते हैं। आपने शायद गौर किया होगा कि इनमें से ज्यादातर बोतलों के ढक्कन नीले रंग के होते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक खास वजह है? दरअसल, नीला रंग इस बात का संकेत देता है कि यह पानी मिनरल वाटर है या फिर इसे सीधे किसी झरने से भरकर बोतलबंद किया गया है।
यह भी पढ़ें- गोल या तिकोनी नहीं, हमेशा चौकोर ही क्यों होती हैं किताबें? हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह
सफेद और हरे रंग का ढक्कन
पानी की बोतलों के ढक्कन के रंगों का अपना एक अलग महत्व होता है। सफेद रंग का ढक्कन हमें बताता है कि यह पानी सामान्य पीने का पानी है। जबकि हरा रंग फ्लेवर्ड पानी का संकेत देता है। इसके अलावा कुछ ब्रांड्स अपने ब्रांड इमेज को ध्यान में रखते हुए ढक्कन के रंगों का चुनाव करते हैं। लेकिन कन्फ्यूजन की बात इसलिए नहीं है क्योंकि हर बोतल पर पानी के बारे में पूरी जानकारी लिखी होती है।
ढक्कन के रंग से पहचानें पानी की किस्म
पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग हमें बहुत कुछ बताते हैं। लाल रंग का ढक्कन स्पार्कलिंग या कार्बोनेटेड पानी का संकेत देता है। पीले रंग का ढक्कन विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पानी के बारे में बताता है। काला रंग अक्सर प्रीमियम या अल्कलाइन पानी की बोतलों पर पाया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि गुलाबी रंग का ढक्कन ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता से जुड़ा हुआ है।