Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election Result: तीनों राज्यों में BJP के लिए X फैक्टर बने ये मुद्दे, कांग्रेस की नैया डूबने के पीछे की ये है असली वजह

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 12:56 PM (GMT+05:30)

    Assembly Election Results 2023 छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। तीनों राज्यों में भाजपा की सीधी लड़ाई कांग्रेस ...और पढ़ें

    Assembly Election Results 2023: भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार के मुख्य कारण। (फोटो सोर्स: जागरण)
    Assembly Election Results 2023: भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार के मुख्य कारण। (फोटो सोर्स: जागरण)

    जेएनएन, नई दिल्ली। Assembly Election Result 2023।  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। हिंदी हार्टलैंड कहे जाने वाले इन तीनों राज्यों में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया।

    तीनों राज्यों में भाजपा की सीधी लड़ाई कांग्रेस से थी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में वापस आने का दावा कर रही थी, लेकिन दोनों राज्यों की जनता के मन में कुछ और ही था। तीनों राज्यों में भाजपा अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव लड़ी। आइए एक-एक करके तीनों राज्यों में भाजपा को मिली जीत और कांग्रेस की हार के कारण पर एक नजर डालें।

    मध्य प्रदेश

    MP Election Result। 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा को 163 सीटें मिली। कांग्रेस को 66 सीटें मिली।

    भाजपा की जीत के कारण

    राष्ट्रीय मुद्दे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने कांग्रेस के स्थानीय मुद्दों को समेट दिया।

    लाड़ली बहना योजना ने अपना अपेक्षित असर दिखाया।

    कांग्रेस के तमाम वादों पर यह योजना अकेले ही भारी पड़ी।

    कांग्रेस की हार की वजह

    कमल नाथ सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल की तुलना में भाजपा के पास बताने के लिए ज्यादा उपलब्धियां थी।

    कांग्रेस के पास युवा और आदिवासी चेहरों की कमी।

    मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए गए कमल नाथ की उम्र ज्यादा थी।

    राजस्थान 

    Rajasthan Election Result। 115 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा को 115 सीटें मिली। कांग्रेस को 69 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। 

    भाजपा की जीत के कारण

    पीएम मोदी की लोकप्रियता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आक्रमक प्रचार अभियान।

    टिकट वितरण से पहले कई स्तर पर सर्वे और फिर कार्यकर्ताओं और स्वंयसेवकों का पोलिंग बूथ प्रंबधन।

    कांग्रेस की हार की वजह

    राज्य में तुष्टिकरण, पेपल लीक, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के मामले।

    पार्टी में गुटबाजी टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार अभियान तक रही। 

    छत्तीसगढ़ 

    Chhattisgarh Election Result।  90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 54 सीटें हासिल की। वहीं, कांग्रेस  35 सीटों पर सिमट गई। 

    भाजपा की जीत के कारण

     किसानों को बोनस और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का फायदा पार्टी को मिला। 

    भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी पर राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर आक्रमक रुख।

    कांग्रेस की हार की वजह

    महादेव एप घोटाले के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आना

    पार्टी में गुटबाजी, भितरघात और अंतर्कलह का सतह पर आना  

    यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: मध्यप्रदेश में फिर खिला कमल, कांग्रेस ने दोगुनी महिलाओं को दिया मौका; सफलता दर में BJP प्रत्याशियों ने मारी बाजी

    यह भी पढ़ें: CG Election Result 2023: आखिर में बदल गई सरकार, चल गया मोदी-शाह का जादू; इन सीटों पर ऐन मौके पर बदली बाजी