Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Assembly Election 2021 : प्रियंका ने कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को मिलेगा प्रति माह 2 हजार रुपये 'गृहिणी सम्मान'

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:09 PM (GMT+05:30)

    Assam Assembly Election 2021 असम (Assam Assembly Elections 2021) के तेजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि ह ...और पढ़ें

    असम के तेजपुर में एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी (फोटो एएनआई)
    असम के तेजपुर में एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी (फोटो एएनआई)

    तेजपुर, एएनआई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को असम (Assam Assembly Elections 2021) के तेजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि असम आपकी मां है और आप अपनी पहचान व अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने आपसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए और आपकी पहचान पर भी हमला किया। हम वादे नहीं, आपको गारंटी दे रहे हैं। यदि कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो हम ऐसा कानून बनाएंगे, जिससे CAA यहां लागू नहीं होगा। साथ ही, असम की गृहिणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये गृहिणी सम्मान राशि दी जाएगी।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में बिजली के 200 यूनिट मुफ्त मिलेंगे, जिससे हर महीने 1400 रुपये की बचत होगी। साथ ही, हम चाय के बागान के श्रमिकों को प्रति दिन 365 रुपये का पारिश्रमिक देंगे। इसके अलावा प्रियंका ने कहा हम युवाओं को 5 लाख रोजगार भी देंगे।

    असम में सीएए पर चुप्पी क्यों साध लेती है भाजपा : प्रियंका

    वहीं  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा नेता देश भर में घूम-घूम कर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन असम में आते ही वे इस पर चुप्पी साध लेते हैं। सीएए के खिलाफ असम में 2019 में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और उनमें पांच लोगों की जान चली गई थी।प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पाíटयों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गए हैं।कांग्रेस नेता ने यहां पार्टी कार्यकताओं की बैठक के बाद कहा, चुनाव से पहले भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन अगले पांच वर्षो के दौरान वे लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं करेंगे और लोगों को यह समझ आ गया है।

    असम में चाय बगान में पत्तियां तोड़ने से लेकर मजदूरों के घर भोजन, देखें प्रियंका गांधी की तस्वीरें

    खबरें और भी