Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Exit Polls 2021 LIVE Streaming : एग्जिट पोल पर टिकी सबकी निगाहें, जानें- कब और कहां होंगे जारी

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 06:02 PM (IST)

    असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी जो 27 मार्च 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को हुई थी। असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में ह ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग के बाद आएंगे एग्जिट पोल के रुझान
    पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग के बाद आएंगे एग्जिट पोल के रुझान

    गुवाहटी, ऑनलाइन डेस्क। असम विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। छह अप्रैल को यहां आखिरी चरण की वोटिंग हुई थी और अब दो मई को नतीजे आने हैं। लेकिन उससे पहले सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिक हुई हैं। पश्चिम बंगाल में आज आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शाम 7:30 बजे विभिन्न समाचार चैनल एग्जिट पोल के रुझान दिखा सकेंगे। हम यहां आपको आजतक, एबीपी, इंडिया टीवी, टाइम्स नाउ और रिपब्लिक भारत पर दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल के रुझानों को एक साथ दिखाएंगे। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग इन चैनलों के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। सर्वे एजेंसी के साथ मिलकर ये सभी चैनल सर्वे करते हैं और एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करते हैं। बता दें कि एग्जिट पोल कभी भी मतदान के दौरान या उससे पहले जारी नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, जो जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 126 ए के खिलाफ है।

    असम में तीन चरण में हुई थी वोटिंग

    असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, जो 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को हुई थी। असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम चरण में सबसे अधिक 85.20 फीसद मतदान हुआ था। एक अप्रैल को दूसरे चरण में 80.96 फीसद जबकि पहले चरण में 79.33 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले थे।

    बता दें कि इस बार असम में एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। साल 2016 में असम में कांग्रेस को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने असम की सीट को हासिल किया था और सर्वानंद सोनोवाल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। साल 2016 में भाजपा को 126 में से 86 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को 26 सीटें और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा कुछ सीटों पर जीत दर्ज की गई थी। इस बार भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व में बनी आठ पार्टियों के बड़े गठबंधन के साथ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- West Bengal Exit Polls 2021 LIVE Streaming: मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल पर होगी सबकी नजर, जानें कब और कहां होंगे जारी