Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election: सदाकत आश्रम में बनी सरकार को घेरने की रणनीति, नेताओं ने कहा- देश को नई दिशा देगा बिहार

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 11:53 AM (IST)

    पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक की तैयारी अंतिम चरण में है। नेताओं ने मोदी सरकार पर जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक ...और पढ़ें

    सदाकत आश्रम में बनी सरकार को घेरने की रणनीति
    सदाकत आश्रम में बनी सरकार को घेरने की रणनीति

    HighLights

    1. कांग्रेस कार्यसमिति बैठक की तैयारी अंतिम चरण में |
    2. मोदी सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला |
    3. बिहार से नई लड़ाई की शुरुआत करेगी कांग्रेस |

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आश्रम भवन रोशनी से जगमग हो उठा है।

    सोमवार को पार्टी ओर से सीडब्ल्यूसी की बैठक की विस्तारित बैठक के संदर्भ में पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने विस्तार से मीडिया के साथ बात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को भी घेरा।

    अल्लावारू ने कहा कि पटना में सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक बिहार और पूरे देश के मुद्दों पर राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनेगी। बैठक में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की दुर्दशा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह-नीतीश की राजनीति वोट चोरी पर टिकी है और जनता के वास्तविक मुद्दों पर उनका ध्यान नहीं है। ये लोग पेपर लीक और चिटिंग में भरोसा करते हैं। ये पढ़ने वाले विद्यार्थी नहीं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ठाना है कि जनता के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई वह लड़ेगी और बिहार से उठी यह आवाज पूरे भारत में गूंजेगी। 

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज जब लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों पर खतरा है, तो इस धरती से कांग्रेस नई लड़ाई की शुरुआत करेगी और बिहार की जनता की आवाज को पूरे देश तक पहुंचाएगी।

    आदि शक्ति मां दुर्गा का हवाला देकर कहा कि नवरात्रि अन्याय पर न्याय की विजय की प्रतीक है। कांग्रेस इसी भावना के साथ संविधान, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए नई लड़ाई का संकल्प ले रही है।

    खबरें और भी

    नेताओं ने कहा कि बिहार के लोग आज महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली, किसानों की दुर्दशा और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से त्रस्त हैं।

    लाखों नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं, किसान की स्थिति दयनीय है, परंतु मोदी-नीतीश सरकार का ध्यान सिर्फ वोट बैंक की राजनीति पर है।

    सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक सुनिश्चित करेगी कि बिहार से उठी यह आवाज पूरे देश में गूंजे। शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से लूट, भ्रष्टाचार और अन्याय की राजनीति रही है।

    हम जनता को भरोसा दिलाएंगे कि उनका संघर्ष हम लगातार जारी रखेंगे। इस दौरान मदन मोहन झा, अभय दुबे, जितेंद्र गुप्ता, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन समेत पार्टी के दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- Bettiah News: वाल्मीकिनगर पहंचे CM नीतीश कुमार, 1100 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    यह भी पढ़ें- Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले ही JDU ने बनाई बढ़त, इस मामले में सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ा