विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023 : 2 सितम्बर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Updated: Thu, 31 Aug 2023 04:56 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं क ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, पीटीआइ। छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह एक युवा रैली को संबोधित करेंगे।

यूथ वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर

सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की इस चुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। देश में युवा मतदाताओं को लेकर पार्टियां अपना-अपना गणित बैठाने में लगी हुईं हैं। बता दें प्रदेश में युवा मतदाताओं पर पार्टियों की जीत-हार निर्भर करती है। यही कारण है कि युवाओं को अपने घेरे में लेने के लिए कांग्रेस युवा सम्मेलन आयोजित कर रही है।

रैली में लोगों को विकास कार्यों से कराएंगे अवगत

राहुल गांधी के दौरे के बारे में बताते हुए नेताओं ने कहा कि 2 सितंबर की दोपहर 'युवा संवाद' में राहुल गांधी भाग लेंगे और पहली बार वह मतदाताओं से भी मिलेंगे । इस दौरान वह राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराएंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 48 लाख युवा मतदाता हैं और इनमें से 4.43 लाख मतदाता पहली बार चुनाव में अपना वोट डालेंगे हैं।