Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Election Result 2023: भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद मना जश्न, पढ़ें किन पांच कारणों से पार्टी को मिली सफलता

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 06:42 PM (IST)

    इस बार भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली है ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन कारणों से भाजपा के लिए कांग्रेस के हाथ से सत्ता लेना आसान हो गया। शाम छह ...और पढ़ें

    पांच अहम कारणों से मिली भाजपा को प्रचंड बहुमत
    पांच अहम कारणों से मिली भाजपा को प्रचंड बहुमत

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है, जिसके बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है। शाम छह बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 41 सीटों पर आगे चल रही है।

    इससे कहा जा सकता है कि सत्ता का ताज इस बार भाजपा के सिर पर सजने वाला है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन कारणों से भाजपा के लिए कांग्रेस के हाथ से सत्ता लेना आसान हो गया।  

    मोदी की गारंटी का चला जादू

    चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा ने उन सभी कारकों का ध्यान रखा था, जिन्हें पूरा करने में कांग्रेस कमजोर या असफल रही थी। इस घोषणा पत्र का नाम 'छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी 2023' रखा गया था। इसमें महंगाई, किसान, युवा और महिलाओं के लिए घोषणाएं की गई थी, जिस पर जनता ने विश्वास जताया है।

    भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों को वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो, वह किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी। साथ ही वादा किया था कि किसानों को एकमुश्त में भुगतान किया जाएगा। इन वादों का असर भाजपा को चुनावी नतीजों में दिख रहा है। इसमें महिलाओं के लिए भी कई बड़े वादे किए गए थे, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कहा जा सकता है कि इन वादों में हिंदू बहुमत के हितों का भी खास ध्यान रखा गया था।

    खबरें और भी

    कांग्रेस पार्टी का अंतर्कलह

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में काफी कलह चल रहा था, जिसको लेकर जनता में डर था। सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच अक्सर तकरार देखने को मिल जाती थी। इस बात पर भाजपा ने अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी रैलियों और कार्यक्रमों में अपनी पार्टी की एकता को उजागर किया, जिससे जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ने लगा था।

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, रुझानों में भाजपा बहुमत के पार; CM भूपेश बघेल पाटन से जीते

    भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार के आरोप

    अपने रैलियों और कार्यक्रमों में भाजपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचारों को जनता के सामने रखा था। जिसमें कोयला, गोबर खरीदी, गौठान, शराब घोटाला आदि को उजागर किया गया था। इसके बाद हाल ही में महादेव बैटिंग ऐप चर्चा में आ गया था, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस महादेव ऐप में सीएम बघेल का नाम सामने आने के कारण उन्हें भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

    भाजपा को मिला महिलाओं का साथ

    प्रदेश की महिलाओं ने इस बार भाजपा पर भरोसा जताया है। भाजपा ने 'महतारी वंदन योजना' से महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की, जो सफल होती नजर आई है। प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया और साथ ही, विवाहित महिलाओं को सलाना 12 हजार रुपए देने का वादा किया है। भाजपा के ये वादे कांग्रेस की घोषणाओं को टक्कर दे रही थी।

    यह भी पढ़ें: Election Results 2023 VIP Candidates Live: नरोत्तम मिश्रा पीछे, CM शिवराज को बढ़त; VIP चेहरों की लेटेस्ट अपडेट

    पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता

    पिछले कुछ सालों में पीएम मोदी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। हर तरफ मोदी के नाम के नारे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार प्रदेश में पीएम मोदी के चेहरे और नाम पर चुनाव लड़ गया था और फिलहाल किसी को सीएम चेहरा बनाने की घोषणा नहीं की गई थी। कोविड में पीएम मोदी की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है और उनके नेतृत्व में देश भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में कमजोर राज्य नेतृत्व के बावजूद, भाजपा 34 आदिवासी सीटों में से 20 पर नेतृत्व करने में कामयाब रही है।