Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अबकी बार 75 पार' छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतेगी; ताम्रध्वज साहू का दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 02:40 PM (IST)

    कांग्रेस द्वारा आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। इस बीच राज्य मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी चुनावों में 75 से अधिक स ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतेगी (Image: Jagran Graphic)
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतेगी (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ में में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे
    2. कांग्रेस द्वारा आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई
    3. कांग्रेस का आगामी चुनावों में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य: ताम्रध्वज साहू

    एएनआई, रायपुर। Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया गया है। राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे।

    कांग्रेस द्वारा आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। इस बीच राज्य मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी चुनावों में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रख रही है। साहू ने कहा, 'हमारी सरकार और पार्टी उस दिशा में काम कर रही है। हम अब 71 साल के हैं और हमारा सारा काम 'अबकी बार 75 पार' पर केंद्रित है।'

    'अबकी बार 75 पार'

    बता दें कि कांग्रेस द्वारा पहली सूची से कई विधायकों के नाम हटाए गए हैं, जिसपर साहू ने सफाई दिया कि 'कमेटी ये निर्णय लेती है।' उन्होंने कहा कि 'हमारी सीईसी, स्क्रीन कमेटी और राज्य चुनाव समिति अपने पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर टिकट रद्द करती है और नए लोगों को उम्मीदवार भी बनाया जाता है। यह आने वाले समय के लिए भी संभव है।'

    वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को ANI से कहा, 'पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है और मैं चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। लोग और पार्टी कार्यकर्ता वहां काम करेंगे। चित्रकूट के लोगों के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं। अगर हम वहां किसी अभियान के लिए नहीं भी जाएंगे तो भी मैं जीतूंगा।'

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने BJP पर कसा तंज

    बैज ने आगे कहा कि हर सीट पर विचार करने के बाद सूची जारी की जाती है और बीजेपी ने उन लोगों को टिकट दिया है जिन्हें जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।

    खबरें और भी

    भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वह जीतेगा। हर सीट पर विचार करने के बाद सूची जारी की गई है। बीजेपी ने उन लोगों को टिकट दिया है, जिन्हें जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। हमारे सीएम चाहें तो किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यहां तक कि केंद्रीय नेतृत्व भी इसे प्रभावित नहीं कर सकता। वह ऐतिहासिक रूप से जीतेंगे। आने वाली सूची में भी हम महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।'

    30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी 

    जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन से और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से मैदान में उतारा है।

    इस बीच, कांग्रेस ने राजनांदगांव में गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

    यह भी पढ़े: Congress MP Candidates: कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

    यह भी पढ़े:  CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की प्रत्‍याशियों की पहली सूची, पाटन से चुनावी मैदान में उतरेंगे भूपेश बघेल