Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस ने राम मंदिर बनाने के लिए नहीं किया कोई काम, उन्होंने सिर्फ बाबर को पूजा', सीएम सरमा का कांग्रेस पर निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:33 PM (IST)

    सीएम सरमा ने कहा कि जब पीएम मोदी सत्ता में आए तो हमने वादा किया था कि हम राम मंदिर बनाएंगे। जनवरी में हम सभी जा सकते हैं और भगवान राम से आशीर्वाद ले स ...और पढ़ें

    जो प्रभु श्री राम का है वो वादा निभाता है: सरमा
    जो प्रभु श्री राम का है वो वादा निभाता है: सरमा

    जेएनएन, कवर्धा। छत्तीसगढ़ में चुनावी रस्साकस्सी का दौर तेज है। कवर्धा में जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के बाबर की पूजा करने वाला तक बता डाला।

    भाजपा ने सभी वादे पूरे किए

    जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन में आने से पहले देश से एक वादा किया था। उन्होंने वो वादा पूरा किया है, प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर बीजेपी शासन में आती है तो हम राम मंदिर बनाएंगे। आज पूरा देश उस वादे को पूरा होते देख रहा है।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी विधानसभा में I.N.D.I.A गठबंधन की दिख गई एकता? एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं प्रत्याशी

    जनवरी में तैयार होगा राम मंदिर

    सरमा ने कहा कि जनवरी के महीने में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। हम सब वहां दर्शन करने के लिए जाएंगे और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम सरमा ने कहा कि पार्टी ने देश पर 60 साल राज किया, लेकिन राम मंदिर बनवाने के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया।  

    कांग्रेसी बाबर के पुजारी 

    कांग्रेस के खिलाफ मुखर होते हुए सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ बाबर की पूजा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता बाबर के हैं। ये लोग कभी भी प्रभु श्री राम के नहीं हो सकते। जो लोग प्रभु राम के होते हैं वो वादा निभाते हैं। जैसे कि पीएम मोदी ने किया, प्रधानमंत्री ने जनता से किया हर वादा पूरा किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Telangana Visit: BRS नेता ने राहुल को बताया 'चुनावी गांधी', बोलीं- 'आप यहां प्रसिद्ध अनकापुर चिकन का स्वाद ले सकते हैं'