विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: एमपी विधानसभा में I.N.D.I.A गठबंधन की दिख गई एकता? एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं प्रत्याशी

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Wed, 18 Oct 2023 01:19 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में NDA के खिलाफ लड़ने के लिए कई विपक्षी दलों ने एक साथ आकर I.N.D.I.A गठबंधन तो बना ...और पढ़ें

प्रदेश स्तर पर बिखरा हुआ है I.N.D.I.A
प्रदेश स्तर पर बिखरा हुआ है I.N.D.I.A

HighLights

  1. प्रदेश स्तर पर बिखरा I.N.D.I.A
  2. आप, सपा और कांग्रेस में दिख रही फूट
  3. तीनों ने एक-दूसरे के खिलाफ उतारे अपने उम्मीदवार

ऑनलाइन डेस्‍क, इंदौर। लोकसभा चुनाव में NDA के खिलाफ लड़ने के लिए कई विपक्षी दलों ने एक साथ आकर I.N.D.I.A गठबंधन तो बना लिया है, लेकिन विधानसभा चुनावों में यहीं पार्टियां एक-दूसरे का पत्ता काटने में लगे हुए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। इन तीनों पार्टियों में प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नजर नहीं आ रहा है। यहां सभी पार्टियां एक-दूसरे की कमियां गिनाने में लग हुई हैं। लिहाजा ये दल एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ उतरे विपक्षी गठबंधन पार्टियों के उम्मीदवार

मेहगांव

मेहगांव सीट पर कांग्रेस ने राहुल भदौरिया को टिकट दिया है। तो वहीं, इसी सीट से I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल सपा ने बृजकिशोर सिंह गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सतिंदर भदौरिया पर इस सीट के लिए भरोसा जताया है।

सेवड़ा

इस सीट से कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया चुनावी मैदान में उतारा है, तो उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर सपा के आरडी राहुल अहिरवार और आम आदमी पार्टी ने रमणी देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है।

शिवपुरी

शिवपुरी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने खड़े हैं। इस सीट से कांग्रेस ने केपी सिंह को प्रत्याशी बनाया है, तो आम आदमी पार्टी ने अनूप गोयल को खड़ा किया है।

चाचौड़ा

इस सीट से कांग्रेस के लिए लक्ष्मण सिंह चुनाव लड़ेंगे और उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने ममता मीणा को खड़ा किया है।

महाराजपुर

इस सीट से नीरज विनोद दीक्षित कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे तो, वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से रामजी पटेल चुनावी मैदान में उतरे हैं।

अन्य सीटों का हाल

सीट कांग्रेस समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी
राजनगर कुंवर विक्रम सिंह  बृजगोपाल पटेल            - 
छतरपुर आलोक चतुर्वेदी        - भागीरथ पटेल
बिजावर चरण सिंह यादव        - अमित भटनागर
मल्हारा साध्वी राम सिया भारती        - चन्दा किन्नर
रैगांव  कल्पना वर्मा       -

वरुण गुज्जर खटीक

मऊगंज सुखेंद्र सिंह       - उमेश त्रिपाठी
मनगवां  बबीता साकेत       - वरुण अम्बेडकर
चुरहट  अजय सिंह राहुल        - अनेंद्र गोविंद मिश्रा
चितरंगी  माणिक सिंह श्रवण कुमार गोंड      -
पाटन  नीलेश अवस्थी         - विजय मोहन पलहा
बरगी संजय यादव         - आनंद सिंह
नरेला  मनोज शुक्ला         - रइसा बेगम मलिक
पेटलावद  वालसिंह मैडा         -  कोमल डामोर
गंधवानी  उमंग सिंघार         - भेरू सिंह अनारे
इंदौर 1  संजय शुक्ला         - अनुराग यादव
नागदा-खाचरौद गुर्जर         - सुबोध स्वामी

हालांकि, कुछ सीटों पर कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन सीटों के लिए सपा और आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार चुकी है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी

सीटें प्रत्याशी
मुरैना रमेश उपाध्याय
दिमनी  सुरेंद्र सिंह तोमर
भिंड  राहुल कुशवाह
दामोह चाहत मणि पांडेय
सिरमौर सरिता पांडेय
देवतालाब  दिलीप सिंह गुड्डू
रीवा इंजी. दीपक सिंह पटेल
सीधी आनंद मंगल सिंह
देवसर रतिभान साकेत 
मानपुर ऊषा कोल
पनागर पंकज पाठक
सिवनी-मालवा सुनील गौर
सिरोंज आई.एस. मोर्ये
भोपाल उत्तर  मोहम्मद सऊद
गोविंदपुरा सज्जव सिंह परमार 
हुजूर डॉ. रविकांत द्विवेदी
सेंधवा इंजी. नान सिंह नावड़े

डॉ अंबेडकर नगर-महू सुनील चौधरी

इंजी. नान सिंह नावड़े
डॉ अंबेडकर नगर-महू

सुनील चौधरी

सपा प्रत्याशी की सूची

सीट प्रत्याशी
निवाड़ी मीरा दीपक यादव
सिरमौर लक्ष्मण तिवारी
धौहनी विश्वनाथ सिंह मरकाम

बसपा-गोंगपा गठबंधन भी सक्रिय

मध्‍य प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस सहित I.N.D.I.A गठबंधन के दलों के अलावा बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन भी सक्रिय है। गठबंधन ने प्रदेश की करीब 72 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी में तेज हुईं चुनावी तैयारियां, EVM का वितरण शुरू; कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

17 नवंबर को होगा मतदान

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को चुनाव का आयोजन किया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: MP Election: विंध्य क्षेत्र में लगा कांग्रेस को बड़ा झटका, सिद्धार्थ तिवारी ने छोड़ा पार्टी का साथ; भाजपा में हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।