Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, इन विधायकों के कटे टिकट

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 09:18 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को सात उम्मीदवारों वाली तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की। इस सूची में कांग्रेस ने रायपुर उत्तर से कुलदी ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी (फाइल फोटो)
    कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को सात उम्मीदवारों वाली तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की। इस सूची में कांग्रेस ने रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा पर दांव लगाते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

    इन नेताओं के कटे टिकट

    कांग्रेस ने महासमुंद विधायक शकुंतला साहू और कसडोल विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का टिकट काट दिया है। इसके अलावा सरायपाली और सिहावा सीट से भी मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया। कांग्रेस की सात उम्मीदवारों की सूची के साथ ही सभी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो गया। कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 महिलाओं पर दांव लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से लड़ेंगे चुनाव

    यहां देखिये लिस्ट

     

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट; जानिए किसे कहां से बनाया गया प्रत्याशी