Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री; भाजपा विधायक दल की बैठक पर लगी मुहर

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 04:09 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

    विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री
    विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

    HighLights

    1. कुनकुरी सीट से विधायक हैं विष्णुदेव साय
    2. 25,541 वोट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विष्णुदेव साय

    डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे।

    कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था।

    भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई।

    यह भी पढ़ें: सफलता की कहानी: पहले बाल काटते थे विधायक रिकेश सेन, भाजपा के टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर लहराया परचम

    'हर दिल अजीज हैं विष्णुदेव साय'

    वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी नेता नारायण चंदेल ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय हर दिल अजीज हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा,

    वे (विष्णुदेव साय) हर दिन अजीज हैं और बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुत सहज हैं, सरल हैं, विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया...

    विष्णुदेव साय ने हाईकमान का जताया आभार

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्‍वास जताया और राज्‍य का नेतृत्‍व करने का दायित्‍व दिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जताया।

    खबरें और भी

    कौन हैं विष्णुदेव साय?

    छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और तीन बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।

    25 हजार से ज्यादा वोट से जीता चुनाव

    विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है। सनद रहे कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर ही सिमट गई।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस की बैठक में भाग लेने रायपुर पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- सीएम का इंतजार मुझे भी, लेकिन हम लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं

    (एजेंसी इनपुट के साथ)