विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh CM: कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम? भूपेश बघेल को है बेसब्री से इंतजार, BJP पर्यवेक्षक को लेकर दिया बड़ा बयान

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 09 Dec 2023 07:02 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा? ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फोटो: एएनआई)
छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस को दी चुनावी पटकनी
  2. भाजपा ने 90 में से 56 सीटों पर हासिल की जीत

एएनआई, रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया और नतीजे भी सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी है। अब सभी की निगाहें छत्तीसगढ़ सहित तीनों हिंदी पट्टी राज्यों पर टिकी हुई है कि आखिर इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस बीच, छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी नए मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार है।

क्या कुछ बोले भूपेश बघेल?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूपेश बघेल ने कहा कि हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा? दरअसल, संवाददाता ने पूछा कि भाजपा के पर्यवेक्षक कल आ रहे हैं? इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कब खत्म होगा सीएम के नाम पर सस्पेंस? पढ़ें तीनों राज्यों का ताजा अपडेट

उन्होंने कहा कि यह आप लोगों के दिमाग में भी है और हम लोग भी सोच रहे हैं कि कौन बनेगा? यह सवाल तो उसी तरह है जैसे कौन बनेगा करोड़पति। उसी प्रकार तीनों राज्यों में एक सवाल घूम रहा है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अभी तक यह तय नहीं हुआ है। अब पर्यवेक्षक आए, थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उनके विधायक दल के नेता चुने जाएंगे फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। हम लोग भी इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'प्रभावशील नेताओं के हाथों बिकीं सैलजा, हीरोइन की तरह खिंचाती रहीं फोटो', कांग्रेस नेता लगाए गंभीर आरोप

सनद रहे कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 56 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटें ही जीत पाई। इसी के साथ ही भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।