Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा से अश्विणी वैष्णव, MP से ये चार नेता लड़ेंगे Rajya Sabha चुनाव; BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:53 AM (IST)

    भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से चार उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने डॉ एल मुरुगन उमेश नाथ महाराज माया नारोलिया और बंसी ...और पढ़ें

    भाजपा ने आज (14 फरवरी) मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    भाजपा ने आज (14 फरवरी) मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है।
    2. ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी।

    जेएनएन, भोपाल। Rajya Sabha Elections 2024। राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने आज (14 फरवरी) मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

    इन चार उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

    पार्टी ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है।

    मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

    अश्विणी वैष्णव को ओडिशा से बनाया गया उम्मीदवार 

    वहीं, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।

    गौरतलब है कि एमपी में कांग्रेस एक सीट पर अपना सदस्य उच्च सदन में भेजने की स्थिति में है। अगर अवश्यकता हुई तो 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह... राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट