यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election: हरियाणा फतह करने के लिए AAP ने झोंकी ताकत, खास अभियान चला लोगों को जोड़ेगी
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी
- अगले 15 दिन में प्रदेश के हर गांव में तैयार हो जाएंगी बूथ स्तरीय कमे
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: हरियाणा में चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी। ‘डोर टू डोर’ चलने वाले अभियान के लिए अगले 15 दिन में प्रत्येक गांव में कमेटी बना दी जाएगी जिसमें 21 सदस्य होंगे।
राज्यसभा सदस्य और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दिल्ली में आप मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डा अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए।
बसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा: संदीप पाठक
संदीप पाठक ने दावा किया कि आने वाले दिनों में हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा। ब्लाक, सर्किल और विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूती देने के बाद अब गांव में राजनीतिक पकड़ को मजबूत करेंगे। हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है।
सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित है। जनता अब आप की तरफ देख रही है। बिजली आंदोलन की सफलता ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है।
खबरें और भी
बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्हाेंने कहा कि हरियाणा में 25 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर एक पर है। युवा नौकरी के लिए विदेश में पलायन कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी गठबंधन सरकार की नीतियों से खफा हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा और चित्रा सरवारा शामिल हुए। पाठक ने कहा कि हरियाणा महिला सुरक्षा के मामले में भी देश में नीचे से नंबर वन है। रोजाना महिलाओं से दुष्कर्म, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ जैसी वारदात हो रही हैं। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी बदलावों से हरियाणा की जनता भी प्रभावित है।
आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत विकल्प जनता के सामने रखा है। हरियाणा की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर फ्री बिजली और फ्री मूलभूत सुविधा चाहती है। वर्ष 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी।