Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा में कांग्रेस सभी 10 सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने दिया बयान

    By Anurag AggarwaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 12:13 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस स्वयं के बूते चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हुड्डा ने कहा क ...और पढ़ें

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)
    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
    2. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।
    3. पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से I.N.D.I.A गठबंधन में फूट पड़ सकती है।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Bhupinder Hooda: भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध गठित विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) में सीटों के बंटवारे को लेकर जिस तरह के विवाद की आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विपक्षी दलों की एकजुटता को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सराहनीय पहल बताया। लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि सीटों का बंटवारा राजनीतिक दलों के पास मौजूद वोट बैंक के आधार पर होता है। हुड्डा ने इशारों में कह दिया कि आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल की किसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी नहीं बनती। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।

    लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और आईएनडीआईए में शामिल होने की तैयारी कर रहे इनेलो के बीच सहमति नहीं बन पाने की आशंका कई दिनों से बनी हुई थी। दैनिक जागरण इस बात को प्रमुखता से सामने भी लाया। मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सीट क्लेम करने का आधार भी होना चाहिए।

    हुड्डा ने दिया आदमपुर सीट का उदाहरण

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट का उदाहरण दिया और कहा कि वहां आम आदमी पार्टी को कितने वोट मिले, यह सबके सामने है। हुड्डा ने अपने दावे को मजबूती प्रदान करते हुए कहा कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटें जीती थी। दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस रही। बाकी राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ही सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

    ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस का जल्द बनेगा संगठन, जिला अध्यक्षों की सूची में दिखाई देगा हुड्डा गुट का दबदबा?

    अभय चौटाला के दावे पर क्या बोले हुड्डा

    भूपेंद्र हुड्डा से जब पूछा गया कि अभय सिंह चौटाला दावा कर रहे हैं कि उनके मंच पर पिछले साल आईएनडीआईए (विपक्षी महागठबंधन) की नींव रखी गई थी तो हुड्डा ने कहा कि यह बात अलग है और चुनाव लड़ना अलग बात है। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की स्थिति साफ कर दी। हुड्डा बोले कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस स्वयं चुनाव लड़ने में समर्थ है। लोग मन बना चुके हैं। राज्य में गठबंधन की सरकार जाएगी और कांग्रेस की सरकार आएगी।

    खबरें और भी

    'सुनी सुनाई बातों का कोई आधार नहीं होता'

    हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया द्वारा जिलाध्यक्षों के नामों के दो पैनल बनवाने से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सुनी सुनाई बातों का कोई आधार नहीं होता। कांग्रेस संगठन बनने की प्रक्रिया तेजी के साथ जारी है। उन्होंने कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी होने से इनकार किया और साथ ही कहा कि हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने ढंग से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हुड्डा ने करनाल में हुए जन मिलन समारोह को कामयाब बताते हुए कहा कि नूंह हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस में टेंशन! खरगे के पास पहुंची हुड्डा की शिकायत, सुरजेवाला बोले- कुछ लोग सोची समझी साजिश...