Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी ने केरलम चुनाव में UDF को जीत की दी बधाई, कहा- हम केरलम की प्रगति के लिए अहम मुद्दे उठाते रहेंगे 

    Updated: Tue, 05 May 2026 06:49 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को जीत पर बधाई दी और भाजपा-राजग के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री ने केरलम चुनावों में जीत पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को दी बधाई

    प्रधानमंत्री ने केरलम चुनावों में जीत पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को दी बधाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एएनआई नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम विधानसभा चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा समर्थन करती रहेगी।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, केरलम में भाजपा-राजग को वोट देने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। हम केरलम की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और विकसित केरलम के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। केरलम विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत पर मैं उसे बधाई देता हूं।

    अविस्मरणीय रहेंगे 2026 के बंगाल विधानसभा

    चुनाव प्रधानमंत्री ने बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार जीत की भी सराहना करते हुए कहा कि जनता की शक्ति की जीत हुई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, बंगाल में कमल खिल उठा है!

    2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं। जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।

    मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

    खबरें और भी

    बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है। मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

    यह भी पढ़ें- बंगाल जीत का 'वेटिंग पीरियड': राज्यसभा में भाजपा को 2029 से पहले नहीं मिलेगा चुनावी जीत का फायदा