Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chunavi किस्सा: जब मोदी ने 3D अवतार में किया था चुनाव प्रचार, हर कोई रह गया था हैरान

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:46 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 आज टेक्नोलॉजी के दौर में चुनाव भी हाईटेक हो गए हैं और पार्टियां वोटर तक पहुंचने के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करती हैं। 2 ...और पढ़ें

    नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार के लिए 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया था। (फोटो साभार - सोशल मीडिया)
    नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार के लिए 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया था। (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

    जेएनएन, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 12 अप्रैल को ऊधमपुर में जनसभा की, लेकिन वर्ष 2014 में यहां उन्होंने ‘3डी अवतार’ में जिस तरह चुनाव प्रचार किया था, उससे सब हैरान रह गए थे। वह प्रत्यक्ष रूप में सामने नहीं थे, किंतु आभासी रूप में मंच पर मोदी की मौजूदगी देखकर लोगों को ऐसा लगा कि वह यहीं से बोल रहे हैं। उस जनसभा में जिस 3डी तकनीक का उपयोग हुआ था, उसे देखना तो दूर लोगों ने इसके बारे में सुना तक नहीं था।

    बनाया गया विशेष मंच

    लोकसभा चुनाव 2014 से पहले 11 अप्रैल, शुक्रवार के दिन मोदी के 3डी तकनीक से संबोधन के लिए ऊधमपुर के सैला तालाब मैदान में विशेष मंच बनाया गया था। संबोधन शाम पांच बजे था और लोगों की भारी भीड़ थी। ढाई घंटे के इंतजार के बाद शाम साढ़े सात बजे मंच का पर्दा खुला। सामने मंच पर गहरे नीले रंग के प्रकाश में एक कुर्सी और मेज लगी थी।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    कुछ पल के बाद उद्घोषणा के साथ नरेन्द्र मोदी मंच के एक तरफ से 3डी अवतार में सामने आए। फिर मंच पर सामने आकर उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया, जो घंटे भर चला। उस दिन मोदी ने देश भर में 100 जगह एक साथ 3डी तकनीक से रैलियों को संबोधित किया था।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: भाजपा का संकल्प पत्र vs कांग्रेस का न्याय पत्र, जानिए दोनों की क्या हैं खास बातें?

    मेज पर रखे गिलास से तीन बार पानी पिया

    3डी तकनीक का प्रयोग करते समय नरेन्द्र मोदी किसी भी समय ऐसे नहीं लगे कि वह यहां प्रत्यक्ष नहीं हैं। उन्होंने मेज पर रखे गिलास से तीन से चार बार पानी पिया। संबोधन के अंत में उन्होंने लोगों से दोनों हाथ उठवाकर भारत माता के जयघोष लगवाए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh: पहले चरण में भाजपा के लिए कठिन चुनौती, पिछले चुनाव में इतनी सीटों पर मिली थी हार, जानिए इस बार क्या हैं समीकरण