यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: कश्मीर घाटी में खत्म हुआ खौफ, मतदान ने तोड़ा कई साल का रिकॉर्ड; देखें पिछले आठ चुनाव के आंकड़े
Lok Sabha Election 2024 कश्मीर घाटी में आतंक का खौफ खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता ने इसकी गवाही दे दी है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभ ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनाव 2024 में घाटी की तीन संसदीय क्षेत्रों ने बनाया रिकॉर्ड
- इस बार औसतन 50 फीसदी मतदान, 2019 में सिर्फ 19.16% पड़े थे वोट
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के मतदाताओं ने बंपर वोटिंग से नया कीर्तिमान रच दिया है। यहां पिछले 35 वर्षों में सर्वाधिक 54.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू और कश्मीर में शांति और सुरक्षा के माहौल में बड़ी संख्या में मतदाता शनिवार को घर से बाहर निकले और लोकतंत्र के महापर्व पर अपना योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: 2019 के 35 महारथी, किसी ने आठ तो किसी ने पांच बार जीता लोकसभा चुनाव, कई चेहरे इस बार भी मैदान में
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और बारामूला में रिकॉर्ड मतदान के बाद 25 मई को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी मतदान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार रात 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक यहां 54.30 फीसदी मतदान हुआ है। कुल मिलाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में घाटी के तीनों लोकसभा सीटों पर औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 में यह सिर्फ 19.16 फीसदी था।
लोकसभा चुनाव 2024: कहां-कितना मतदान
| लोकसभा सीट | मतदान प्रतिशत में |
| श्रीनगर लोकसभा | 38.49 |
| बारामूला लोकसभा | 59.1 |
| अनंतनाग-राजौरी | 54.30 |
अनंतनाग लोकसभा सीट
| वर्ष | मत प्रतिशत |
| 2019 | 8.98 |
| 2014 | 28.84 |
| 2009 | 27.10 |
| 2004 | 15.04 |
| 1999 | 14.32 |
| 1998 | 28.15 |
| 1996 | 50.20 |
| 1989 | 5.07 |
कुल 20 प्रत्याशी थे मैदान में
अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के 2338 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के साथ वोटिंग हुई। सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे मतदान केंद्रों में देखने को मिलीं। खास बात यह है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बता दें कि अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे।
यह भी पढ़ें: छठे चरण में हुई सबसे कम वोटिंग, आपके प्रदेश में कितना हुआ मतदान, यहां देखें हर Phase का आंकड़ा